DRMS NEWS

DRMS NEWS

सदृश चिकित्सा पद्धति विश्वविद्यालय के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 रविवार 5 दिसम्बर  2021

विश्वविद्यालय में सदृश्य चिकित्सा पद्धति से निरोग्यता का सपना साकार होगा है.....प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

पोड़की अमरकंटक DRMS NEWS। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक मैं सदृश्य चिकित्सा पद्धति (होम्योपैथिक) एवं योग्य आरोग्यता केंद्र का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में कहा "कि आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज हमारे विश्वविद्यालय में तीनों तरह की चिकित्सा पद्धति का समावेश हो गया है, एलोपैथी और आयुर्वेद के बाद अब होम्योपैथी, जिसे हम सदृश्य चिकित्सा पद्धति भी कहते हैं। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  रविवार 5 दिसम्बर  2021

यह सदृश्य चिकित्सा पद्धति सनातन परंपरा के अनुरूप है जिसका मुख्य ध्येय मनुष्यता की रक्षा करना है। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए महाभारत के एक प्रसंग को उद्धृत करते हुए आपने कहा कि विदुर ने महाराज धृतराष्ट्र को सुखी रहने के लिए छ: उपाय बताए उसमें से दूसरा उपाय शारीरिक निरोग का था। 

निरोग्य रहने के लिए आज तो ये ध्येय वाक्य बन गया है कि 'योग भगाए रोग'। आज मनुष्य को 3 शब्दों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए - निदान, निवारण और निवृत्ति निदान शब्द का सीधा संबंध चिकित्सक से जबकि निवारण का संबंध औषधि से और निवृत्ति का संबंध व्यक्ति विशेष के मन से है। 

आज मैं पूरे मनोयोग के साथ कह सकता हूं कि अब मेरे विश्वविद्यालय में निरोग्यता का सपना साकार होगा। वैसे भी कोरोना की भयावह स्थिति पुनः निर्मित हो रही है ऐसे में विभिन्न चिकित्सा पद्धति और चिकित्सक हमें सुरक्षित रख सकते हैं। 

अत: विश्वविद्यालय को इन की महती आवश्यकता है जो आने वाले समय में सदृश चिकित्सा पद्वति के माध्यम से फलीभूत होगी ऐसा मुझे विश्वास है।"

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे डॉक्टर देवेंद्र मरकाम (पेशे से चिकित्सक एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य) ने सदृश चिकित्सा पद्वति का उद्घाटन करते हुए कहा कि "आज का दिन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है साथ ही मेरे लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है क्योंकि मैं स्वयं एक डॉक्टर हूँ। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आज विश्वविद्यालय में सदृश चिकित्सा पद्वति के  माध्यम से ईश्वर के तीनों रूप ब्रह्मा, विष्णु, महेश अवतरित हो गए हैं। इसके लिए कुलपति सहित आपका पूरा विश्वविद्यालय बधाई का पात्र है।"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की धर्मपत्नी एवं श्रीशील मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी द्वारा सदृश चिकित्सा पद्धति का उद्घाटन करते हुए कहा कि "आज अत्यंत हर्ष का विषय है की सदृश चिकित्सा पद्धति का उद्घाटन ऐसे समय में हो रहा है जबकि कोरोना के नए-नए वायरस सामने आ रहे हैं। 

सदृश चिकित्सा पद्धति इस क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि इस  क्षेत्र में चिकित्सा एवं चिकित्सक का अभाव बना रहता है। ऐसे में सदृश चिकित्सा पद्धति विश्वविद्यालय के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। 

अमूमन देखने में आता है कि इस क्षेत्र में बालों की समस्या त्वचा व याददाश्त के साथ-साथ कई छोटी-बड़ी बीमारियां है, जिनका लोगों को पता ही नहीं है इसके लिए होम्योपैथी वरदान साबित होगी ऐसा मेरा विश्वास है।"

कार्यक्रम की शुरुआत परीक्षा नियंत्रक डॉ. एच. एन. एस. मूर्ति द्वारा कि गई उन्होंने सदृश चिकित्सा पद्धति के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी और बताया कि यहाँ प्रतिदिन सदृश चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया जा सकता है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

वही सदृश चिकित्सा विभाग की कमान सम्हालते हुए डॉक्टर ह्रदय राम पांडेय सहायक आचार्य, योग विभाग) विभाग से संबंधित हैं उन्होंने सदृश चिकित्सा पद्धति को सरल शब्दों में समझाया और बताया कि यहाँ परामर्श, औषधि वितरण एवं योग की व्यवस्था है जो हमको निरोग्यता प्रदान करेगी। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ-साथ उनके परिवारजन इसका हिस्सा बने।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में अटल एफडीपी का 

6 से 10 दिसम्बर 2021 तक आयोजन

पोड़की अमरकंटक DRMS NEWS। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में अनवरत अनेक विषयों पर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्टी/एफडीपी/ वर्कशॉप का आयोजन होता आ रहा है, इसी क्रम में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ए0आई0सी0टी0ई0 अटल एफडीपी का आयोजन 6 से 10 दिसंबर तक होना सुनिश्चित हुआ है। 

डॉ. विजय दीक्षित ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि करंट ट्रेंड इन इंजीनियरिंग नैनोमेटेरियल्स, कैरक्टराइजेशन एंड देयर एप्लीकेशन विषय पर होने वाली कार्यशाला में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय व अन्य शोध संस्थानों के विशिष्ट शिक्षक अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे जिसका उद्घाटन 6 दिसंबर 2021 को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत के अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) नई दिल्ली के निदेशक प्रो0 अविनाश चंद्र पांडे जी, विशिष्ट अतिथि प्रो0 पुरुषोत्तम चक्रवर्ती जी, वरिष्ठ वैज्ञानिकव व पदार्थ विज्ञान के विशेषज्ञ, साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स, कोलकाता एवम अध्यक्षीय उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के द्वारा होगा। इस कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ शिव कुमार मिश्र, सह- आचार्य, व को कॉर्डिनेटर डॉ अरविंद कुमार, व राजेश कुमार, सहायक आचार्य भौतिक विज्ञान विभाग है।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एड्स से बचाव में पारिवारिक प्रतिबद्धता और पारस्परिक निष्ठा कारगर है : प्रो.श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

पोड़की अमरकंटक DRMS NEWS। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के फार्मेसी विभाग द्वारा "एड्स की रोकथाम और चिकित्सीय प्रबंधन" पर एड्स दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

संगोष्ठी के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रो. हरि नारायण मूर्ति, उपाध्यक्ष प्रो. शब्य सांची मैंथी, आयोजन सचिव डॉ. प्रणव सोनी एवं संयोजक डॉ. अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन में ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शन के अतिरिक्त विशेष व्याख्यान प्रो. जय चक्रवर्ती (बीएचयू) एवं डॉ. बुशरा नाज (छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण बोर्ड एवं यूनिसेफ में सलाहकार) तथा डॉ. विजय कुमार दीक्षित (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग) के हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उद्घाटन भाषण प्रोफेसर सव्यसाची मैथी द्वारा दिया गया उन्होंने कहा "कि एड्स दिवस 1988 से मनाया जा रहा है यह दिन सावधानी और सुरक्षा को बतलाता है, परंतु फिर भी इसके मरीजों में कमी नहीं आ रही है यह एक चिंता का विषय है। 

यह संगोष्ठी इसी विषय को ध्यान में रखकर आयोजित की गई है।" कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो. हरि नारायण मूर्ति ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि "एड्स एक बीमारी है जबकि एचआईवी एक वायरस है। 

यदि यह वायरस किसी के शरीर में आ जाए तो कभी मिटता नहीं है, हां उपचार और दवाइयों की मदद से इस वायरस को रोका जा सकता है। जिससे यह एड्स में परिवर्तित ना हो क्योंकि अंत में यह वायरस एड्स बीमारी को जन्म दे देता है। जिससे हमें बचना है,   

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

यह कार्यक्रम इसी के बचाओ और सुरक्षा को बताने और समझाने के लिए आयोजित किया गया। क्योंकि इस समय कोरोना वायरस समाप्त नहीं हुआ है ऐसे में ऐड्स वायरस को भूलना ठीक नहीं होगा।" कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया। 

संगोष्ठी में संरक्षक की भूमिका निभा रहे विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा "कि जीवन में बहुत कुछ आवश्यक है परंतु उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जीवन को दांव पर लगाना उचित नहीं है। अपने ऊपर नियंत्रण रखना चाहिए, इसके लिए जागरूकता और सतर्कता आवश्यक है। अपने को बचाने के लिए तत्परता बहुत आवश्यक है क्योंकि यह बीमारी अदृश्य है। 

इस बीमारी से लड़ने की जगह बचाव में ही सुरक्षा है। यदि फिर भी इस बीमारी के लक्षण किसी में दिखाई पड़ते हैं तो उसे चिकित्सक से मिलना चाहिए बिना संकोच और बिना भय के। एड्स को मिटाने में सतर्कता के साथ आत्म नियंत्रण हेतु वैज्ञानिक पद्धति का अनुशीलन बहुत ही आवश्यक है। 

इस बीमारी को मिटाने में हम सबको मिलकर कार्य करना होगा इसके लिए पूरे समाज को जागरूक भी करना होगा और जागरूकता के लिए शिक्षण संस्थाओं से अच्छा कोई स्थान नहीं है शिक्षण संस्थाओं में इसकी शिक्षा और बचाव के उपाय बताते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक करना होगा यह हमारा कर्तव्य है। इसके लिए हम सबको मिलकर इस व्याधि के निर्मूलन का संकल्प लेना होगा। सभी को सुरक्षित रहना होगा इसके लिए आवश्यक है कि समाज में संवेदनशीलता की स्थिति निर्मित हो। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

हमें सतर्क रहना होगा ना सिर्फ अपने लिए बल्कि हमारी सतर्कता से दूसरों का बचाव भी संभव है। इस बीमारी का फैलाव रोकना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए अतः हम बीमारी से बचें और बीमार को बचाएं यह हमारा ध्येय होना चाहिए।" 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ऑनलाइन जुड़ीं प्रो. जय चक्रवर्ती ने अपने व्याख्यान में कई उदाहरणों के माध्यम से बताया कि "एड्स भारतीय समाज में किस तरह से अपना घर बना चुका है इसको मिटाने के लिए हमें भारतीय समाज को बचाना होगा। 

संयुक्त परिवार की प्रथा को जीवंत करना होगा सेक्स शिक्षा को अनिवार्य करना चाहिए तब कहीं हम इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।" छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण बोर्ड एवं यूनिसेफ में सलाहकार डॉ बुशरा नाज ने चिकित्सा पद्धति के द्वारा एड्स के बारे में जानकारी दी और एड्स से जुड़े हुए कई पहलुओं को बताया। बताया कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति किस तरह से अपना जीवन यापन कर सकता है और समाज में अपना स्थान बना सकता है। 

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एड्स मरीज के साथ घर परिवार के सभी लोग रह सकते हैं। साथ रहने से बीमारी नहीं फैलती बीमारी फैलती है। बीमारी फैलती है व्यक्ति के गलत आचरण एवं असुरक्षा से। इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र उपाय है।" इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग के डॉ. विजय दीक्षित ने एड्स बीमारी के बढ़ने और रोकथाम हेतु उदाहरणों के माध्यम से सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तरह एचआईवी भी एक वायरस है जिस से बचने के लिए सुरक्षा अनिवार्य और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सेक्स शिक्षा को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाना चाहिए। 

संगोष्ठी में आभार प्रदर्शन डॉ. प्रणय सोनी द्वारा दिया गया। संगोष्ठी में विद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एड्स की रोकथाम और चिकित्सीय प्रबंधन पर अपने प्रश्न एवं विचार रखें।

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ