संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शनिवार 18 दिसम्बर 2021
विद्यार्थीं राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं, नई शिक्षा नीति में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोजगार और नैतिक मूल्यों का समावेश- राज्यपाल
शहडोल DRMS NEWS। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा है कि प्राध्यापकों का यह दायित्व है कि, वे विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार रोपित कर उन्हें आदर्श छात्र एवं नागरिक बनाने का प्रयास करें।
राज्यपाल ने कहा कि आदर्श नागरिक बनने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। नई शिक्षा नीति में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोजगार के साथ ही नैतिक मूल्यों का समावेश किया गया है।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शनिवार 18 दिसम्बर 2021
विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें
राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडेाल के प्रथम दीक्षान्त समारोह को सम्बोंधित कर रहे थें।
राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं सत्य के मार्ग पर चलकर और धर्म का पालन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर अपने ज्ञान को शोध और अनुसंधान में लगाएं।उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों के ज्ञान से उनके गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन हो, विद्यार्थी ऐसा कोई कार्य न करे जिससे उनकी मातृभूमि को लांछन लगें।
राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पदक से सम्मान मिलने के बाद उनकी सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति और जबावदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नही विश्वास है कि इस विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र धन अर्जित करेंगे तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाजहित में करेंगे।
सभी विश्वविद्यालय 5-5 गांव को गोद लेकर सिकल सेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें
राज्यपाल ने कहा कि, आदिवासी अंचलों में सिकल सेल की बीमारी सभी के सामने एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल के प्रति जागरूकता पैदा करने में और इसके नियंत्रण में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिकल सेल की बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी इसमें सहभागिता निभाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि, सभी विश्वविद्यालय 5-5 गांव को गोद लेकर सिकल सेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा बीमारी से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करें।
दीक्षान्त समारोह में माननीय राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को प्रदान किया स्वर्ण पदक
राज्यपाल ने कहा कि यह वंशानुगत रोग है इसके निदान हेतु सबकों मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सिकल सेल की जांच वृहद स्तर पर होनी चाहिए जिससे रोग के बारे में सभी को जानकारी हो और इसका निदान भी संभव हो सकें।
पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में 30 प्रतिभावान छात्रों को पदक और 2222 विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा उपाधियां वितरित की गई।
समारोह को सम्बोंधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी अंचल शहडोल संभाग के लिए सब कुछ किया है, इसमें विश्वविद्यालय की स्थापना, मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख है।
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के लिए हर स्तर पर नागरिकों को प्रयास करना होगा। प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों को दीक्षान्त समारोह में स्वर्ण पदक मिलने पर शुभकामनाएं भी दी।
दीक्षान्त समारोह को कुलपति सांची विश्वविद्यालय प्रोफेसर नीरजा अरूण गुप्ता, कुलपति पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. मुकेश तिवारी ने भी सम्बोंधित किया।
समारोह में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्योहारी शरद कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं पत्रकार तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
राज्यपाल का आदिवासी कन्या छात्रावास में गर्म जोशी से किया गया स्वागत
शहडोल DRMS NEWS। प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल का प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, नगर की प्रथम नागरिक उर्मिला कटारे, एडीजी डी सी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर परंपरागत आदिवासी गोंडी नृत्य एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल ने छात्राओं को ट्रैक सूट तथा टाफी का वितरण किया। छात्रावास में एक ही कैम्पस में संचालित 5 छात्रावासों की 300 छात्राओं ने भाग लिया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
समाज, प्रदेश एवं देश के विकास में देश के सभी नागरिक समन्वित प्रयास करें- राज्यपाल
मंगु भाई पटेल
शहडोल DRMS NEWS। देश सर्वाेपरि है, देश के विकास में देश के प्रत्येक नागरिक को अपना प्रयास करना चाहिए, जिससे आत्म निर्भर भारत, स्वावलम्बी भारत की छवि पूरे विश्व में निखर सके, प्रदेश के राज्य पाल माननीय मंगू भाई पटेल कन्या छात्रावास शहडोल परिसर में कन्यायों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे के साथ संवाद की शुरुआत की तथा देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपिता के नाम पूछे, जिसका छात्राओं ने जवाब दिया। माननीय राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा दिया।
उन्होंने कहा कि यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा, एक साथ 5 छात्रावास में 300 लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं, सबके सहयोग से देश प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया, बनारस में बाबा विश्वनाथ का भव्य गलियारा का लोकार्पण किया जिसमें लाखों लोग एक साथ चल सकते हैं।
आदिवासी कन्या छात्रावास परिसर शहडोल में राज्यपाल ने रूद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इस मौके पर अन्य अतिथियों ने भी आम, कटहल, जामुन इत्यादि पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक शहडोल जोन डी सी सागर, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह उपस्थित रहे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
गांवों में पीएम आवास कोठरी जैसे इनमें वेंटिलेशन भी नहीं की वस्तुस्थिति
शहडोल DRMS NEWS। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा विगत दिवस सर्किट हाउस शहडोल में समीक्षा के दौरान कोरोना वायरस से बचाव हेतु आमजन को घरों में क्रॉस वेंटीलेशन के संबंध में समझाइश देने हेतु कहा गया तथा सामान्य रूप से गांव में बनने वाले घरों में क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखें, जिससे हवा से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों में भी इस बात ध्यान रखें कि घरों में क्रॉस वेंटिलेशन हो। हवा में फैलने वाले संक्रमण एवं अन्य बीमारियां जैसे टीवी, इन्फ्लूएंजा, सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर आदि के संबंध में बच्चो की समझाइश दीजिए।
कतिपय समाचार पत्रों में यह खबर आई है कि माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्रधानमंत्री आवास में वेंटिलेशन नहीं होने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं, जैसा कि कतिपय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर "गांवों में पीएम आवास कोठरी जैसे इनमें वेंटिलेशन भी नहीं" की यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है, बल्कि इसका आशय इस बात से है कि कोरोना वायरस बचाव हेतु वेंटीलेशन, मास्क, सामाजिक दूरी बनाए रखें, भीड़-भाड़ से बचने आदि उपायों का पालन करने से है। माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों में भी क्रॉस वेंटीलेशन की व्यवस्था करने की समझाइश दी थी।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ