DRMS NEWS

DRMS NEWS

सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 16 दिसम्बर  2021

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महामहिम राज्यपाल के दौरे को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्थलों का किया

निरीक्षण शहडोल DRMS NEWS। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल के दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने  जमुई हेलीपैड, ऐतिहासिक विराट मंदिर शहडोल एवं सीनियर आवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि महामहिम राज्यपाल के सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था में बेहतर पुलिसकर्मियों को रखें।

जमुई हेलीपैड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया कि यातायात संबंधी व्यवस्था सुचारू रूप से हो तथा राज्यपाल के काफिले के साथ आप स्वयं यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  गुरुवार 16 दिसम्बर  2021

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि हेलीपैड में राज्यपाल जब पहुंचे तो वहां चिकित्सा दल तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित हो। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि हेलीपैड तथा अन्य स्थानों में साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। हेलीपैड में पेयजल साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था सुदृढ़ करें।

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐतिहासिक विराट मंदिर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विराट मंदिर में बेहतर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बेहतर विद्युत व्यवस्था तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ऐतिहासिक विराट मंदिर के पुजारी से पूजा पाठ इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कलेक्टर में पुलिस अधीक्षक ने सीनियर आवासीय कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया तथा वहां भी सुरक्षा बल बेहतर रखने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए तथा छात्रावास में साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ छात्रावास के विभिन्न कमरे, रसोई घर, परिसर इत्यादि का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में बेहतर बैठक व्यवस्था, पेयजल, भोजन इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया कि छात्रावास में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी तथा अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बुढ़ार बाघ सखा संघ द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित 

छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत 

बुढ़ार/शहडोल DRMS NEWS। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बुढ़ार के तत्वाधान में बाघ साख टाइगर रिज़र्व संस्था द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में संचालिका की भूमिका में शालिनी सरावगी रही।

चित्रकला प्रतियोगिता में  राम सजीवन पटेल, श्रीमती करुणा गुप्ता, अनीश सिंह, डॉ प्रगति जैन, मृगेंद्र श्रीवास्तव निर्णायक मंडल द्वारा चयनित बच्चों का इस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में  प्रथम पुरस्कार वैशाली शर्मा, पुरस्कार  द्वितीय सूर्यांश सिंह व तृतीय पुरस्कार नेहा चौहान सहित सांत्वना पुरस्कार पलक सिंह, सौम्या द्विवेदी,  देविका पटेल एवं प्रगति द्विवेदी  को दिया गया इसके साथ में 64 छात्रों को सर्टिफिकेट भाग लेने के लिये दिए गए तथा इस कार्यक्रम में बाघ सखा आयोजक संघ का आभार व्यक्त किया गया।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

17 दिसंबर को वीसी में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को उपस्थित होने के दिए गए निर्देश

शहडोल DRMS NEWS। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 की तैयारी के संबंध में 17 दिसंबर 2021 को सायं 4:00 से 6:00 बजे तक वीसी का आयोजन किया गया है। 

वीसी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जनपद पंचायतों केंद्र रिटर्निंग ऑफिसर, जिला पंचायतों के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं अन्य निर्वाचन अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन शाखा एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप मोगरे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत, तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी इंगले रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत, प्रभारी तहसीलदार अभयानंद शर्मा रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत, प्रभारी तहसीलदार दीपक पटेल रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत, प्रभारी तहसीलदार  बी.आर  नेताम रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत, प्राध्यापक प्रमोद पांडेय मास्टर ट्रेनर, प्राध्यापक  अनिल उपाध्याय मास्टर ट्रेनर, व्याख्याता अनिल श्रीवास्तव मास्टर ट्रेनर, व्याख्याता  विकास सोलंकी मास्टर ट्रेनर एवं प्राचार्य आर.के. मंगलानी प्रशिक्षण नोडल अधिकारी को वीसी में उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित किया गया है कि 17 दिसंबर 2021 को सायं 4:00 बजे वीसी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बाल कल्याणी समिति शहडोल का प्रयास लाया रंग

अबोध बालक को मिला माता-पिता का साया

शहडोल DRMS NEWS। बाल कल्याणी समिति शहडोल के प्रयास से एक अबोध बच्चे को माता-पिता का साया मिल गया। झारखण्ड राज्य के पाकुड़ जिले के परिजनों को समिति द्वारा संबंधित राज्य को स्थानान्तरण पश्चात स्थानीय जिला बाल संरक्षण इकाई जिला पाकुड़ के माध्य‍म से नियमानुसार कार्यवाही उपरांत जैसे ही बालक को सौंपा गया। जैविक माता-पिता अपने जिगर के टुकड़े को पाकर उनकी ऑंखें आंसुओं से तर-बतर हो गई।

उल्लेेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील क्षेत्रान्तेर्गत ग्राम पपौंध में लगभग ग्यारह वर्षीय एक मासूम लावारिश बालक प्राप्त हुआ था, जिसे ग्राम वासियों के सूचना उपरांत बाल कल्याणी समिति शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया था । 

समि‍ति के सदस्यों के निरन्तर प्रयास से तीन साल बाद मासूम के परिजनों का पता लगा पाने में सफलता प्राप्त हुई । इस प्रकार एक मासूम को माता-पिता का साया मिला एवं माता-पिता अपने बिछड़े हुए पुत्र को पाकर गदगद है । 

फिंगर प्रिंट्स से लगा सुराग बाल कल्यासण समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व ब्यौहारी तहसील के ग्राम पपौंध में  लगभग नौ वर्षीय मासूम मिला, जो कि अपना नाम और गृह स्था‍न का पता बता पाने में असमर्थ था । 

पपौंध थाना के माध्यम से बालक को बाल कल्याण समिति शहडोल के समक्ष लाया गया जहां समिति के आदेशानुसार अस्थायी रूप से ममता बाल गृह अनूपपुर की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया । 

अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आगे बताया कि  मासूम का नाम भोदुल रखा गया एवं अनूपपुर विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त  बालक का नाम अद्ववित रखा गया । 

इसी क्रम में मासूम का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें उसकी उंगलियों की फिंगर प्रिन्ट  आधार मशीन में झारखण्डप राज्य के पाकुड़ जिले अंतर्गत ग्राम झिकारहटी निवासी के रूप में मिलान हुआ। तत्पश्चा‍त नियमानुसार संबंधित जिले के जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यपम से गृह सत्यापन कराया गया, जिसमें मासूम एवं उसके परिजनों की पहचान एवं दस्तातवेजों का सत्यापन कराया गया । 

प्रकिया उपरांत संबंधित राज्या के जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से बालक को उनके जैविक परिजनों को सौंपा गया । परिजनों द्वारा अपने मासूम को तीन साल बाद पाकर उनके खुशी का ठिकाना न रहा । 

इनका रहा सराहनीय योगदान

अपने परिवार से बिछड़े मासूम को उसके परिजनों से मिलाने में जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनूपपुर विनोद परस्तेे, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा एवं बाल कल्यारण समिति अनूपपुर के समस्त  सदस्यल,  जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला बाल विकास शहडोल श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक अखिलेश मिश्रा, बाल कल्याण समिति शहडोल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सदस्य शीतल पोददार, संतोष मिश्रा, श्रीमती भारती शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव व समस्त आई.सी.पी.एस. शहडोल स्टाफ, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं चाईल्डी लाईन शहडोल का सराहनीय योगदान रहा। 

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें

सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच 

http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे

लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ