संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 2 दिसम्बर 2021
कर्तव्य परायणता एवं समय की पाबंदी बेहतर सेवा में सहयोगी होते हैं - कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
शहडोल DRMS NEWS। शासकीय सेवकों में अपने कार्याें के प्रति समर्पण की भावना व कर्तव्य परायणता एवं समय की पाबंदी होना चाहिए, सेवाकाल में ये बातें बेहतर सेवा हेतु परम आवश्यक होती हैं और दायित्वों के निर्वहन में साथ देकर सहयोगी होती है।
यह विचार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सोन सभागार में आयोजित सेवा निवृत्त कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक अशोक उपाध्याय के विदाई समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि, शासकीय सेवकों में अपने दायित्वों को टाल मटोल करने, थकान महसूस करने व सेवा के निर्वहन से मुंह नही मोड़ना चाहिए।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnewss.online) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnewss.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन बुधवार 2 दिसम्बर 2021
शासकीय सेवकों के बेहतर दायित्वों के निर्वहन से शासन प्रशासन का कार्य अच्छा चलता है और जनमानस को भी दिक्कतें नही आती है। उन्होंने सेवा निवृत्त अधीक्षक श्री उपाध्याय के परिवार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की तथा कहा कि, सेवा निवृत्त के बाद भी आप अपना सहयोग व मार्ग दर्शन प्रदान करते रहेंगें यही अपेक्षा है।
कार्यक्रम के अवसर संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि, काफी दिनों तक शासकीय सेवक कार्य करते-करते अनुभवी हो जाते है और उन्हें सभी कार्याें के बेहतर निष्पादन के गुण मिलते है ऐसे लोगों से युवा पीढ़ी के शासकीय सेवकों को कार्य करने के तरीकों व अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, भविष्य में अनुभवी व्यक्तियों की कार्यालयों में कमी होने से कार्याें मे जटिलताएं भी आना संभावित है इसलिए इन जैसे व्यक्तियों से शासकीय दायित्वों के निर्वहन के गुर सीखने चाहिए।
दायित्वों का भली-भांति निर्वहन शासकीय
सेवक के गुण
इस मौके पर सेवा निवृत्त अधीक्षक श्री उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय दायित्वों का भॉलि-भॉति निर्वहन करना ही अच्छे सेवक का गुण है पहले सेवाओं के दायित्वों का निर्वहन फिर अन्य कार्य की भावना से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने भावी पीढ़ी से भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा की। विदाई समारोह में ग्वालियर सिंह, श्रीमती ललिता कोल, राकेश शुक्ला, दिलीप अग्रवाल एवं एमएस अंसारी ने भी अपने-अपने भाव व्यक्त किये।
अशोक उपाध्याय ने 20 नवम्बर 1989 में शासकीय सेवा की शुरूआत कर 42 वर्ष 2 माह 10 दिन का सेवाकाल पूर्ण किया और 30 नवम्बर 2021 को अधीक्षक पद से सेवा निवृत्त हुये। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने श्री उपाध्याय को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक पाण्डेय समन्वयक जन अभियान परिषद ने किया। इस मौके पर कलेक्टर परिसर के सभी कार्यालयों के शासकीय सेवकगण उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
नेशनल लोक अदालत 11 दिसंबर को, बिजली, बैंक, जलकर सहित अन्य प्रकरणों का होगा निराकरण
शहडोल DRMS NEWS। ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय शहडोल एवं तहसील न्यायालयों ब्योहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
लोक अदालत में संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण, जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होगी, में मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी । इसी तरह जल कर में कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार रूपये तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट और जल कर के ऐसे प्रकरण, जिनमें कर एवं अधिभार की राशि 10 हजार से अधिक तथा 50 हजार रूपये तक बकाया होगी, उसमें मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी ।
जल कर के ऐसे प्रकरण, जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक बकाया होगी, उनमें मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी । संपत्ति कर के प्रकरणों में कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक तथा एक लाख तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी, लेेकिन ऐसे प्रकरण, जिनमें कर तथा अधिभार की राशि एक लाख से अधिक बकाया होगी, उसमें मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी । यह छूट मात्र एक बार ही दी जायेगी ।
इसके साथ ही लोक अदालत में विद्युत, बैंक, नगरपालिका एवं दूरभाष के लगभग 2500 से अधिक प्रकरण रखे जायेंगे इसके साथ ही न्यायालयों में लंबित राजीरामा योग्य 65 पारिवारिक मामले, 270 आपराधिक, 810 धारा 138 एन.आई. एक्ट, 395 मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, 257 सिविल मामले तथा 365 अन्य मामले रखे जायेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्ति
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल एवं शहरी क्षेत्र हेतु पीओ डूंडा नोडल अधिकारी होंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के क्रियान्वयन हेतु होगा शिविरों का आयोजन
शहडोल DRMS NEWS। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर ने जानकारी दी है कि, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के उददेष्य से आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के क्रियान्वयन हेतु लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत सोहागपुर ग्राम पंचायत बरूका में 3 दिसम्बर 2021 को आयोजित शिविर हेतु बी.एम. गुप्ता, ग्राम पंचायत कठौतियां में 4 दिसम्बर 2021 को आयोजित शिविर हेतु प्रहलाद सोंधिया एवं ग्राम पंचायत पड़मनिया खुर्द में 6 दिसम्बर 2021 को आयोजित शिविर हेतु देव शरण पनिका नोडल एवं प्रभारी अधिकारी होगें। उन्होंने सचिवों को निर्देषित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत शिविरों की सूचना मुनादी कराना दी जाए।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मेंशन जनरल एवं प्लम्बर हेतु 03 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण
शहडोल DRMS NEWS। नोडल प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत शहडोल जिले में आरपीएल (रिकाग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए कन्सट्रक्शन,फिटर, मेशन जनरल एवं प्लम्बर में ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में कन्सट्रक्शन, फिटर, मेसन जनरल एवं प्लम्बर का कार्य कर रहे हैं, परंतु उनके पास इससे संबंधित किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र नहीं है ऐसे उम्मीदवारों को आईटीआई के ट्रेनरों द्वारा 03 दिवसीय ट्रेनिंग करवाकर सेक्टर स्क्लि काउंसिंल द्वरा असेसमेंट उपरान्त सर्टिफाइड किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार शासकीय आईटीआई शहडोल,गोहपारू जयसिंहनगर एवं जैतपुर में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
संवेदना अभियान के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक 6 दिसम्बर को
शहडोल DRMS NEWS। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि कुपोषण को दूर करने हेतु शहडोल संभाग में संवेदना अभियान संचालित किया जा रहा है जिसकी प्रगति की संभागीय समीक्षा बैठक 6 दिसंबर 2021 को दोपहर 3ः00 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई है।
बैठक में शहडोल संभाग के अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया जिले के संभागीय उपायुक्त आदिवासी विकास, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, जिला आयुष अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी, खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी समस्त महिला बाल विकास संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
फोटो निर्वाचक नामावली में दावे, आपत्तियाँ 5 दिसम्बर तक
शहडोल DRMS NEWS। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 5 दिसम्बर, 2021 तक बढ़ाई गई है। तिथि में वृद्धि का उद्देश्य सभी पात्र व्यक्तियों को दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने के लिये और समय में उपलब्ध कराना है एवं 18 वर्ष के आयु पूर्ण करने वाले युवक युवाओं को वोटर हेल्पलाइन एन.वी.एस.पी. एवं वोटर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची प्रदाय हेतु निर्देश जारी
शहडोल DRMS NEWS। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के निर्धारित पात्रता श्रेणी के परिवारों को पात्रता पर्ची प्रदाय हेतु प्रत्येक पंचायत एवं नगरीय निकाय (पंचायत, सचिव/वार्ड) स्तर पर नवीन पात्र परिवारों सदस्यों से समग्र आईडी, आधार कार्ड नंबर, पात्रता श्रेणी अंतर्गत पंजीकृत सत्यापित होने का संबंधित विभाग द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र दस्तावेज सहित आवेदन प्राप्त कर समस्त पत्रों की जानकारी एम मिशन मित्र पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देष जारी किए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद पंचायत नगरी निकाय के अधिकृत अधिकारी कर्मचारी द्वारा एम राशन मित्र पोर्टल पर अनुशंसा कर सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के लॉगिन पर अग्रेषित किया जाए, सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा अनुशासित आवेदन का परीक्षण कर उपयुक्त पाए जाने पर लाभार्थी परिवार की पात्रता पर्ची जारी करने हेतु स्वीकृत करें।
उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका नगर परिषद समस्त को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समस्त पात्र हितग्राहियों का सत्यापन 15 दिवस में कराना सुनिश्चित करेंगे।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सिकल सेल एनिमिया की सभी गर्भवती माताओं की कराए जाए जांच- श्रीमती वंदना वैद्य
शहडोल DRMS NEWS। जिले में गर्भवती माताओं को सिकल सेन एनिमिया से निजात दिलाने के लिए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले में गर्भवती माताओं की सिकल सेल एनिमिया जांच के संबंध में अभियान जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी बिलासपुर एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के सामूहिक सह भागिता के साथ चलाया जाएगा, जिसका प्रारंभ 10 दिसम्बर 2021 को जनपद पंचायत गोहपारू के आंगनवाड़ी केन्द्रों में व्हीएचएनडी दिवस के दिन से किया जा रहा है तथा 11 दिसम्बर को टीकाकरण के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य जांच की जाए। इस अभियान के पूर्व सघन प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक गर्भवती माताओं की सिकल सेल एनिमिया की जांच किया जा सकें।
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले के सभी जनपदों में इसी तरह के सिकल सेल एनिमिया की जांच अभियान चलाकर गर्भवती माताओं को इस बीमारी से निजात दिलाए।
कलेक्टर ने कहा कि सिकल सेल एनिमिया बीमारी आनुवांसिक जो जेनेटिक डिस ऑर्डर के कारण होती है, एक बीमारी में रोगी के लाल रक्त कोशिकाएं हसियें के आकार में परिवर्तित हो जाती है जिसके कारण इसे सिकल कहा जाता है और हंसिये का यह रूप शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचकर रूकावट पैदा करते है।
गर्भवती माताओं की सिकल सेल एनिमिया की जांच अभियान 10 दिसम्बर से
सिकल सेल से तिल्ली, फेफडे़, हृदय, लीवर आदि अंगों के खराब होने का अंदेशा रहता है इसके लिए समय रहते गर्भवती माताओं के सिकल सेल एनिमिया की जांच आवश्यक है जिससे समुचित जांच एवं उपचार करना आवश्यक है जिसे गर्भवती माता के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे बच्चा सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्ति न हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिकल सेल एनिमिया बीमारी के लक्षण के बारे में बताया कि, सिकल सेल एनिमिया रोग में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग सफेद हो जाता है, हाथ-पैर के जोड़ों में तीव्र दर्द, प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण रंग में गंभीर संक्रमण, थकावट एवं सांस फुलना एवं बच्चों का विकास धीमा होना, चिड़-चिड़ापन, खान पान में अरूचि तिल्ली बढ़ना, हाथ-पैर के ऊंगलियों एवं जोड़ों दर्द एवं सूजन, बार-बार बुखार, जुकाम या अन्य संक्रमण मुख्य हैं।
कलेक्टर ने इस महा अभियान में जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी बिलासपुर एनजीओ को आवश्यक स्वास्थ्य अमला, लैब टेक्निशियन, आवश्यक दवाईयां व अन्य आवश्यक सहयोग दें जिससे जिले के सभी गर्भवती माताओं को सिकल सेल एनिमिया की जांच हो सके, उसके पश्चात स्वास्थ्य अमले के द्वारा सिकल सेल एनिमिया से पीड़ित महिलाओं का फालोअप भी किया जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला टीकारण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे, डीपीएम मनोज द्विवेदी, जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी बिलासपुर के राहुल सिंह, एनजीओ के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच
http://www.drmsnewss.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे
लिए अमूल्य है, बहुत-बहुत धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnewss.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnewss.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnewss.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnewss.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnewss.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnewss.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnewss.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnewss.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ