संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 शुक्रवार 14 जनवरी 2022
जनप्रतिनिधि व समाजिक कार्यकर्ता शासन के साथ
मिलकर कोरोना से जनता की सुरक्षा करें- मुख्यमंत्री
DRMS NEWS शहडोल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण केा दृष्टिगत रखते हुए जनप्रतिनिधि एवं शासन, प्रशासन के अधिकारी लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा है कि कोरोना प्रोटोकाल के पालन करने, सत्त टीकाकरण करने, मेडिकल कालेजों, चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हम कोरोना को हराने में कामयाब होगें।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन शुक्रवार 14 जनवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना काल में सभी जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शासन के साथ मिलकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करें और जनता की सुरक्षा करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वर्चुअल क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में उपस्थित सदस्यों को सम्बोंधित कर रहे थें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी पात्र लोंगो को टीके लगना चाहिए इसके लिए निरंतर प्रयास किये जाएं, इसके अलावा होम आइसोलेशन में मरीजों को सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हो इसकी भी समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेषन में रखे मरीजों के साथ सतत संवाद स्थापित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें एवं पीएसए प्लांट का सुचारू संचालन हो, ऑक्सीजन कन्सेट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजनयुक्त वार्ड बनाकर कोविड मरीजों को रखा एवं टेस्टिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अधिकारी, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्य करें, जिससे कोरोना के तीसरी लहर के संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटरों में सभी मूलभूत सुविधाएं पेयजल, सेनेटाइजर, आवश्यक बेड, साफ-सफाई एवं स्वच्छता तथा निगरानी हेतु चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से जिला कोविड कमाण्ड सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन चर्चा की जाएं तथा सूचना पाते ही उनके घर दस्तक देकर चिकित्सकीय उपचार, परामर्श देने के साथ किट आदि भी दिया जाएं और उन सतत निगरानी रखी जाएं। होम आइसोलेशन के मरीजों को होम आइसोलेशन के सॉवधानियों के बारे में बताने वाला पंपप्लेट भी दिया जाएं।
आवश्यता पड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए एम्बूलेंस की सुविधा भी दी जाएं तथा जिन होम आइसोलेशन के मरीजों के घर में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की सुविधा नही है, उन्हें कोविड केयर सेंटर में रखा जाएं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वैक्शीनेशन की जिलेवार समीक्षा की तथा कम उपलब्धि सुनिश्चित करने वाले जिलें के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से सभी, 15 से 17 वर्ष के बच्चोें का टीकाकरण शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाएं एवं प्रिकॉसन्श डोज में प्रगति लाई जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल न जाने वाले बच्चों का चिन्हांकन कर सूची, समग्र आईडी एवं राशन कार्ड के आधार पर बनाकर उनका शत-प्रतिशत वैक्शीनेशन किया जाएं इसके लिए ग्राम स्तरीय टीम घर-घर दस्तक देकर व्यक्तियों का चिन्हांकन टीकाकरण आदि करें।
15 से 21 जनवरी तक कक्षा पहली से बारहवीं तक कक्षाएं रहेगी बंद, सभी प्रकार के मेले प्रतिबंधित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित नही होगी। वहीं प्रदेश में मेलों के आयोजन पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, डीन मेडिकल कॉलेज मिलिंद शिरालकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, संयुक्त आयुक्त मगन कनेश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, जिला भापजा अध्यक्ष कमल प्रपात सिंह, आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य राजेश्वर उदानिया, श्री लक्ष्मण गुप्ता, चंद्रेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
वन भूमि पर खनिज रियायत स्वीकृत के संबंध में बैठक 18 जनवरी 2022 को
DRMS NEWS शहडोल । खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले से संबंधित वन सीमा से 150 मीटर की परिधि में आने वाली भूमि पर खनिज रियायत स्वीकृत के संबंध में बैठक का आयोजन 18 जनवरी 2022 को प्रातः 11ः30 बजे कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
जनपद पंचायत गोहपारू के ग्रामों का सामाजिक अंकेक्षण 25 फरवरी तक
DRMS NEWS शहडोल सूर्य प्रताप सिंह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जानकारी दी है कि जनपद पंचायत सोहागपुर की ग्राम पंचायत नवाटोला, भर्री, खाम्हा, लेदरा, मझौली, रामपुर, सगरा, सुडवार, उचेहरा, बरकोडा, भुरसी, दुलादर, लोढी, नवागांव, पलसउ, पाथर, पोडी,सरसी, उमरिया, अंकुरी, ददराटोला, खांड, खन्नौधी, खोहरी, मलमाथर, रतहर, सरना, सेमरा, विशनपुरा, गोहपारू, चुहिरी, हर्री एवं देवरी-2 के 35 ग्राम पंचायतों के ग्रामों का मनरेगा निर्माण कार्यों के वर्ष 2019-20 में संपादित कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण 25 फरवरी 2022 तक किये जाएगें तथा किसी भी प्रकार से शिकायत प्राप्त होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने नया कार्यक्रम जारी
DRMS NEWS शहडोल विश्वास हलवाई । अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण हेतु मतदाता सूची तैयार करने के लिए नया कार्यक्रम 17 जनवरी तक रजिस्ट्री करण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और जिला स्तरीय प्रशिक्षण, प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, दावे आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण, प्राधिकृत कर्मचारी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं अन्य समस्त संबंधितों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं भारत निर्वाचन आयोग की 01 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक प्रति (अनुपूरक सूचियों सहित) जिला निर्वाचन कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त करना और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदान करना, 20 जनवरी तक कंट्रोल टेबल चौकलिस्ट की प्रति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदान करना, 21 जनवरी तक, कंट्रोल टेबल चौकलिस्ट की प्रति मतदान केन्द्रों के परीक्षण और युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु पंचायत के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सौंपना, 22 जनवरी तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपना, 24 जनवरी तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर उन्हें अंतिम करना और कंट्रोल टेबल में यथा संशोधित करना, 27 जनवरी तक कंट्रोल टेबल का परीक्षण करना और संशोधन होने पर निर्देशानुसार यथोचित हस्ताक्षर करना एवं 28 जनवरी 2022 तक कंट्रोल टेबल का डिजिटल हस्ताक्षर से वेरिफिकेशन होगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई हेतु दिशा-निर्देश जारी
DRMS NEWS शहडोल सूर्य प्रताप सिंह । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृश्टिगत रखते हुए न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई हेतु दिषा- निर्देश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालयों में भौतिक सुनवाई के साथ-साथ वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रकरण की सुनवाई की जा सकेगी। जहां तक संभव हो वर्चुअल मोड में सुनवाई के प्रयास किए जायें, प्रथम रिमांड प्राप्त करने के लिए अभियुक्त को न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित करना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात अभियुक्त की उपस्थिति वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वीकार की जा सकेगी।
विशेष परिस्थितियों में न्यायाधीश के आदेश पर ही अभियुक्त को न्यायालय में भौतिक वर्चुअल रूप से उपस्थित रखा जावे, न्यायालयों में आपराधिक प्रकरणों में अभियुक्त की ओर से एक ही अधिवक्ता उपस्थित होंगे, इसी प्रकार सिविल प्रकरणों में पक्षकारों की ओर से एक-एक अधिवक्ता ही उपस्थित होंगे।
पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं के अतिरिक्त न्यायालय में अन्य बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा, न्यायालय के अंदर केवल उन्हीं अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को प्रवेश दिया जायेगा, जिनका प्रकरण सुनवाई में लिया जा रहा है, शेष अधिवक्तागण न्यायालय परिसर, न्यायालय के बाहर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने प्रकरण के सुनवाई की प्रतीक्षा करेंगे, जमानत संबंधी प्रकरणों में पक्षकार के अलावा अन्य आवश्यक व्यक्तिया जमानतदार आदि के प्रवेश हेतु पीठासीन अधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी, समस्त न्यायालयों में सी.आई.एस. साफ्टवेयर में प्रकरणों की केस प्रोसीडिंग, जजमेंट तथा आर्डर अपलोडिंग का कार्य अनिवार्य रूप से सायं 06.30 बजे तक किया जावे, ताकि समस्त अधिवक्तागण एवं पक्षकारों को प्रकरण से संबंधित जानकारी ऑनलाईन प्राप्त हो सके, सभी कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण को मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, जिन व्यक्तियों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन करा लिया है, उन्हीं को कोविड-19ट वैक्सीनेशन का प्रमाण दिखाये जाने पर न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया जावे। न्यायालय के प्रवेश द्वार पर हैंडवाश सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, न्यायालय परिसर में प्रवेश कर रहे अधिवक्ता पक्षकार, कर्मचारीगण की थर्मल स्नैकर से जांच उपरात प्रवेश सुनिश्चित किया जावे।
किसी भी अधिवक्ता, कर्मचारी में बुखार या फ्लू के लक्षण होने पर उन्हें न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जावे। किसी कर्मचारी में उपरोक्त लक्षण पाये जाने की स्थिति में तत्काल पीठासीन अधिकारी प्रधान जिला न्यायाधीश को सूचित किया जावे, न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्केनिंग किए जाने हेतु प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी की ड्यूटी नजारत अनुभाग द्वारा निरंतर बारी-बारी से लगाई जाये।
न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण एवं सुनवाई के लिए नियत प्रकरणों के पक्षकारगण के अतिरिक्त किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा, बार रूम में भी अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण द्वारा मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिला न्यायालय, शहडोल में कोर्ट परिसर का गेट नंबर-1 बंद रहेगा एवं मंदिर के बगल से खुली जगह को पूर्व की भांति अवरूद्ध किया जावे तथा कैंटीन प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रूप से पालन कराया जावे, किसी भी न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण को जिले से बाहर रहने की स्थिति में कर्त्तव्य पर पुनः उपस्थित होते समय आरटीपीसीआर टेस्ट उपरांत निगेटिव रिपोर्ट के साथ कर्त्तव्य पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन कार्य का किया अवलोकन
DRMS NEWS शहडोल विश्वास हलवाई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत बिरूहली, चन्नौड़ी में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने वैक्सीनेशन कराने आए बच्चों से कोविड वैक्सीन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाना आवश्यक है तथा खुद लगवाए व अपने दोस्तो को भी वैक्सीन के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट डरना नहीं है इससे सावधानी बरतने की अति आवश्यक है। मेहताब सिंह ने बच्चो को समझाइश दी कि भीड़ भाड़ वाले स्थान में न जाएं, मास्क पहने,हाथों को सैनिटाइज करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें ।
बच्चों को वैक्सीन के प्रति किया जागरूक, कहा अपने दोस्तों को भी करें प्रेरित
निरीक्षण के दौरान मेहताब सिंह ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 से 18 वर्ष के बच्चे जो वैक्सीन नही लगवाए उन्हें चिन्हित कर डोर टू डोर जाकर उनका वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें और इस कार्य में सभी मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मिलकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण करे। अवलोकन के दौरान वैक्सीनेशन के संबध में अन्य जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सीईओ जिला पंचायत के समझाइश के बाद सोनू बैगा ने लगवाया टीका, अब दूसरों
को भी करेगा प्रेरित
DRMS NEWS शहडोल । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह ने आज देर शाम जनपद पंचायत बुढा़र के ग्राम पंचायत सेमरा में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया की सोनू बैगा पिता तरसेन बैगा जो विद्यालय नही जाता है जो अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है और वह वैक्सीनेशन हेतु पात्र भी है। जिस पर मेहताब सिंह ने मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर जाकर वैक्सीन के फायदे बताते हुए कहां कि कोरोना महामारी से बचने हेतु कोविड का टीका लगवाना जरूरी है यह कोरोना महामारी के लिए रामबाण है तथा काफी समझाईश के बाद सोनू ने वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाई तथा कहा कि मुझे पहले वैक्सीन (इंजेक्शन) से डर लगता था, परंतु अब मैं वैक्सीन लगवा लिया हूं और अपने दोस्तों को भी इसके फायदे बताकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करूगा ताकि कोरोना महामारी से सुरक्षित रहे।
सोनू बैगा ने कहा कि अपने दोस्तों, अपने परिवार के सदस्यों तथा जो भी मेरे पहचान के होंगे उन्हें मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़ भाड़ में ना जाने की समझाइश सहित अन्य कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की समझाइश भी दूंगा तथा कहा कि सबका जीवन अनमोल है इसका बचाव हम सब को करना चाहिए।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कक्षा 01 से कक्षा 12 तक समस्त स्कूल एवं हॉस्टल 31 जनवरी तक रहेंगे बंद,कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
DRMS NEWS शहडोल । म.प्र. शासन गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार कोविड 19 की रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, कक्षा 01 से कक्षा 12 तक समस्त स्कूल एवं हॉस्टल 31 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे। जनवरी, 2022 में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे, सभी प्रकार के मेले (धार्मिक/व्यवसायिक) जिनमें जनसमूह एकत्रित होता है, प्रतिबंधित रहेंगे, समस्तजुलूस एवं रैली प्रतिबंधित रहेंगे, समस्त राजनैतिक,सांस्कृतिक,धार्मिक,सामाजिक/शैक्षणिक/मनोरंजन आदि के आयोजनों में 250 व्यक्तियों से अधिक की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। जारी आदेश में कहा गया है की बंद हॉल में हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के ही आयोजन कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे, खेदकूद संबंधी गतिविधियां के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन अनिवार्य होगा। कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित कराया जावे, समस्त सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क का उपयोग किया जाना बंधनकारी होगा। सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क का उपयोग नहीं करने वाले नागरिकों पर अधिकतम 200 रूपये (दो सौ रूपये जुर्माना अधिरोपित कर विधिवत वसूली एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी सहित अन्य आदेश यथावत जारी रहेंगे।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ