संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 10 जनवरी 2022
म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का प्रथम नगर आगमन
DRMS NEWS शहडोल। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी को म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम शहडोल नगर आगमन पर शहडोल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन सोमवार 10 जनवरी 2022
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे। महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के साथ अन्य सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
प्रथम नगर आगमन पर श्रीमती अमिता चपरा का शहडोल में हुआ भव्य स्वागत
म. प्र.महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका अपार स्नेह एवं प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं मेरी कोशिश रहेगी कि मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सरकार एवं संगठन के कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सकूं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार एवं भाजपा संगठन के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम ने 2 दिव्यांगजनों को दी ट्राईसायकिल
DRMS NEWS शहडोल । मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने आज श्री प्रदीप गुप्ता उम्र 20 वर्ष वार्ड नम्बर 17 न्यू बस स्टैण्ड के पास एवं चौबे सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत उचेहरा जनपद पंचायत गोहपारू को साल एवं ट्राई सायकिल प्रदान किया।
इस दौरान विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, जनप्रतिनिधि कमल प्रताप सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
केंद्र सरकार द्वारा 10 से 16 जनवरी, 2022 तक पहले स्टार्टअप इंडिया नवोन्मेषण सप्ताह का आयोजन
दिल्ली DRMS NEWS। यह कार्यक्रम उद्यमशीलता का समारोह मनाने तथा नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख स्टार्टअप्स, उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटरों, वित्त पोषण करने वाले निकायों, बैंकों, नीति निर्माताओं आदि को एक मंच के तहत लाएगा‘‘ स्टार्टअप इंडिया नवोन्मेषण सप्ताह‘‘ की रूपरेखा भारत भर में उद्यमिता के विस्तार और गहराई को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है।
उद्योग एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) 10 से 16 जनवरी, 2022 तक अब तक के प्रथम स्टार्टअप इंडिया नवोन्मेषण सप्ताह का आयोजन कर रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस वर्चुअल नवोन्मेषण कार्यक्रम का उद्वेश्य भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘ का समारोह मनाना है तथा इसकी रूपरेखा भारत भर में उद्यमिता के विस्तार और गहराई को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है।
दिलचस्प बात यह है कि स्टार्टअप की दुनिया में वर्ष 2021 को ‘ यूनिकॉर्न के वर्ष‘ के रूप में मान्यता दी गई है तथा इस वर्ष के दौरान 40 से अधिक यूनिकॉर्न जोड़े गए हैं।
भारत एक वैश्विक इन्नोवेशन हब के रूप में उभर रहा है और इसे विश्व की एक तिहाई स्टार्टअप परितंत्र का देश होने का गौरव हासिल है। डीपीआईआईटी ने अभी तक 61,000 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी है। हमारे स्टार्टअप्स 55 उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, देश के प्रत्येक राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक स्टार्टअप के साथ ये 633 जिलों में फैले हुए हैं और इन्होंने वर्ष 2016 से लेकर अब तक 6 लाख से अधिक रोजगारों का सृजन किया है। 45 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स श्रेणी-2 तथा श्रेणी -3 शहरों से हैं और उनमें से 45 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व महिला उद्यमियों द्वारा किया जाता है। स्टार्टअप्स में वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत के समेकन की गति में तेजी लाने तथा वैश्विक प्रभाव सृजित करने की क्षमता है।
इस स्टार्टअप तथा नवोन्मेषण समारोह का आरंभिक लक्ष्य उद्यमशीलता का समारोह मनाना तथा नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख स्टार्टअप्स, उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटरों, वित्त पोषण करने वाले निकायों, बैंकों, नीति निर्माताओं आदि को एक मंच के तहत लाना है। इसके अतिरिक्त, इसका उद्वेश्य स्टार्टअप परितंत्रों के पोषण पर ज्ञान का आदान प्रदान करना, उद्यमशील परितंत्र क्षमताओं का विकास करना, स्टार्टअप निवेशों के लिए वैश्विक और घरेलू पूंजी जुटाना, नवोन्मेषण तथा उद्यमशीलता के लिए युवाओं को प्रोत्साहित तथा प्रेरित करना, स्टार्टअप्स को बाजार पहुंच का अवसर उपलब्ध कराना तथा भारत के उच्च गुणवत्तापूर्ण, उच्च प्रौद्योगिकी वाली एवं मितव्ययी नवोन्मेषणों को प्रदर्शित करना भी है।
राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों तथा भारत सरकार के विभिन्न विभागों की भागीदारी के साथ, सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में अंतःपारस्परिक सत्रों, कार्यशालाओं तथा स्टार्टअप्स को अकादमिक एवं संरक्षण सहायता, स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन तथा तेजीकरण के लिए सहायता, स्टार्टअप्स को कंपनियों तथा सरकार के माध्यम से बाजार पहुंच की सहायता तथा वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वित्त पोषण तथा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के रूप में सहायता जैसी थीमों पर प्रस्तुतियों के जरिये स्टार्टअप परितंत्र के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहचानी गई विषय वस्तुओं के आधार पर एक्सपेरिएंस बूथ, पिचिंग और रिवर्स पिचिंग सत्रों तथा नवोन्मेषण प्रदर्शनियों जैसे समानांतर कार्यकलापों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण का लिंक है:
https://www.startupindiainnovationweek.in सप्ताह भर चलने वाले इन समारोहों की प्रमुख विशेषताएं होंगी
· स्टार्टअप्स के साथ माननीय प्रधानमंत्री की परस्पर बातचीत
· राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, 2021 के परिणाम औरकी घोषणा
· दूरदर्शन स्टार्टअप चैम्पियंस 2.0 शो का लांच
· वैश्विक निवेशकों के साथ गोल मेज बैठक तथा घरेलू फंड
· डिजिटल कॉमर्स डिजिटल स्ट्रेटजी के लिए ओपेन नेटवर्क का लांच
· विभिन्न सत्रों में, अन्य विभागों के साथ साथ, शिक्षा मंत्रालय, नीति आयोग, पीएसए, डीबीटी, डीएसटी का कार्यालय, एमईआईटीवाई, रक्षा मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालयों की भागीदारी
· मत्स्य पालन विभाग द्वारा ‘ फिशरीज स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज‘ का लांच किया जाना
· पिचिंग सत्र तथा देश भर के स्टार्टअप्स के लिए कॉरपोरेट कनेक्ट प्रोग्राम
सप्ताह भर चलने वाले समारोहों की दिवसवार
प्रमुख विशेषताएं
प्रथम दिवस ( 10 जनवरी2022)
सप्ताह भर चलने वाले समारोहों को प्रथम दिवस, 10 जनवरी, 2022 को वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्रियों - श्री सोम प्रकाश तथा श्रीमती अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लांच किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के दौरान अन्य विख्यात वक्ताओ में शामिल होंगे:
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन
इंफो एज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक तथा उपाध्यक्ष श्री संजीव बिकचंदानी
अर्बन कंपनी के सह संस्थापक तथा सीईओ श्री अभिराज सिंह भल
पहले दिन ‘ सह-सृजन के माध्यम से व्यवसायों का रूपांतरण करना ‘ विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी जिसके वक्ताओं में शामिल होंगे:
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश एस गोखले
रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव श्री अजय कुमार
एक्सिलोर वेचर्स के अध्यक्ष श्री कृष गोपालकृष्णन
पीरामल फाडंडेशन के सीईओ श्री आदित्य नटराज
उद्यमी तथा टेलीविजन के चर्चित व्यक्तित्व शेफ श्री संजीव कपूर अपोलो हॉस्पिटल की कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती शोभना कामिनेनी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सत्रों एवं डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपेन नेटवर्क का आयोजन भी पहले ही दिन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस (11 जनवरी2022)
द्वितीय दिवस का समन्वयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा किया जाएगा तथा इसमें नवोन्मेषण, मानव मूल्य तथा वहनीयता पर सत्रों को शामिल किया जाएगा और उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों में नवोन्मेषण प्रचलनों को रेखांकित किया जाएगा। द्वितीय दिवस के उद्घाटन समारोह को सम्मानीय हितधारकों द्वारा संबोधित किया जाएगा जिनमें शामिल हैं: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव श्रीमती अनीता करवाल, उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव श्री के संजय मूर्ति, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवोन्मेषण प्रकोष्ठ के मुख्य नवोन्मेषण अधिकारी डॉ. अभय जेरे।
मुख्य संबोधन जोहो कारपोरेशन के संस्थापक श्री श्रीधर वेंबु तथा फारआई प्रा.लिमिटेड के संस्थापक श्री गौतम द्वारा साझा किया जाएगा।
‘नवोन्मेषण, मानव मूल्य तथा संवहनीयता‘ एवं ‘ उच्चतर शैक्षणिक संस्थान में सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषण एवं स्टार्ट अप प्रचलन‘ पर कई पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। पैनल चर्चाओं में भाग लेने वाले विख्यात वक्ताओं में शामिल हैं:
नक्र्काक रोबोटिक्स के सह संस्थापक तथा सीईओ श्री हर्षित राठौर नजारा टेक्नोलॉजिज के संस्थापक तथा प्रबंध निदेशक श्री विकास मित्तरसैन बाडवे इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री श्रीकांत बाडवे आईआईटी कानपुर के निदेशक, प्रो. अभय करांदिकर आईसीटी, मुंबई के कुलपति प्रो. ए बी पंडित
इसके अतिरिक्त, सत्रों के मॉडरेटरों में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धे तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ . के राधाकृष्णन जैसे नवोन्मेषण परिदृश्य के प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।
तृतीय दिवस (12 जनवरी2022)
सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह के तीसरे दिन का समन्वयन भी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा किया जाएगा तथा इसमें स्टार्टअप्स तथा छात्र उद्यमियों के लिए शिक्षा क्षेत्र एवं मेंटरशिप सहायता पर सत्र शामिल होंगे। उस दिन जिन विख्यात वक्ताओं के प्रमुख संबोधन होंगे, उनमें शामिल हैं:
भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजयराघवन फूल.को के संस्थापक तथा सीईओ श्री अंकित अग्रवाल सेल्सफोर्स की अध्यक्ष तथा सीईओ श्रीमती अरुंधती भट्टाचार्य
तीसरे दिन ‘ महान उद्यमों का निर्माण करने के लिए ग्रे हेयर अनिवार्य नहीं‘ और स्कूल, नवोन्मेषण, खेल तथा पाठ्यक्रम‘ जैसे दिलचस्प विषयों पर कई पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। तीसरे दिन समापन समारोह के साथ दो दिवसीय एआईसीटीई प्रोग्राम भी समाप्त हो जाएगा। समापन समारोह में भाग लेने वाले विख्यात गणमान्य व्यक्तियों में शामिल होगे :
शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, एआईसीटीई के उपाध्यक्ष प्रो. एम पी पूनिया, एमआईसी के सीआईओ डॉ. अभय जेरे
चौथा दिन (13 जनवरी2022)
इस दिन एक वैश्विक वेंचर कैपिटल गोलमेज बैठक का आयोजन किया जाएगा और इसकी अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त, भारतीय इनक्यूबेटर परिदृश्य और इनक्यूबेटर क्षमता निर्माण, स्टार्ट अप पिचिंग तथा ‘‘ वित्तपोषण के अवसरों, बैंकों द्वारा वित्त पोषण सहायता, सरकारी बाजार पहुंच‘ पर कई कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन, फिशरीज स्टार्ट अप ग्रैंड चैलेंज को भी लांच किया जाएगा। प्रमुख विशेषताओं में मेकमाई ट्रिप के संस्थापक श्री दीप कालरा द्वारा अनुभव साझा करते हुए फायरसाइड चैट भी शामिल है। पांच राज्यों द्वारा बाजार पहुंच, इनक्यूबेशन और वित्त पोषण में सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों पर ज्ञान को साझा करने वाले सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इस दिन के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं:
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रुपाला,
अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक डॉ. चिंतन वैष्णव,
सेक्वोइया कैपिटल के प्रबंध निदेशक श्री राजन अनंदन, एचडीएफसी के रिटेल ब्रांच बैंकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव कौशिक, ’एचएसबीसी के कॉरपोरेट बैंकिंग के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल, विल्लग्रो के सीईओ श्री श्रीनिवास रामानुजम, पॉलिसी बाजार के सीईओ श्री यशीष दहिया
पांचवां दिन (14 जनवरी2022)
पांचवें दिन के प्रमुख कार्यक्रमों में ओएनडीसी डिजिटल स्ट्रेटजी (ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स), महिला उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करती पैनल चर्चाएं, स्टार्टअप पिचिंग सत्र, विस्तार रणनीतियों पर कार्यशाला एवं वैश्विक बाजार में प्रवेश करने वाली रणनीतियों तथा प्रौद्योगिकी वाणिज्यिकरण को रेखांकित करते फायरसाइड चैट शामिल हैं। सभी सत्रों के प्रमुख वक्ताओं में शामिल रहेंगे:
भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजय राघवन, नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत, इंफोसिस के गैर कार्यकारी अध्यक्ष श्री नंदन निलेकनी, रिविगो की सह संस्थापक श्रीमती गजल कालरा
इंडियन एंजेल नेटवर्क की सह संस्थापक श्रीमती पदमजा रूपारेल, अपग्रेड के सह संथापक श्री फाल्गुन कांपाली, मोगलिक्स के संस्थापक तथा सीईओ श्री राहुल गर्ग, सॉफ्टबैंक के कंट्री प्रमुख श्री मनोज कोहली तथा आईएमजी के सह संस्थापक एवं सीईओ श्री प्रशांत टंडन
छठा दिन ( 15 जनवरी2022)
इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीमित कार्यक्रम में स्टार्टअप्स के साथ परस्पर बातचीत करने एवं स्टार्टअप इंडियो इनोवेशन सप्ताह को संबोधित किए जाने की उम्मीद है। इस परस्पर बातचीत के लिए, 150 से अधिक स्टार्टअप्स को‘ जड़ों से विकसित होना-डीएनए से आगे बढ़ना, स्थानीय से वैश्विक ( फ्राम लोकल टू वोकल), प्रोद्योगिकी का भविष्य, विनिर्माण में चैंपियन का निर्माण करना और टिकाऊ विकास जैसी थीमों पर आधारित छह कार्य समूहों में विभाजित कर दिया गया है। इस परस्पकर बातचीत का उद्वेश्य यह समझना है कि किस प्रकार स्टार्टअप देश में नवोन्मेषण को प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय आवश्यकताओं में योगदान दे सकती हैं तथा किस प्रकार सरकारें ऐसा करने में सक्षम बनाने में उनकी सहायता कर सकती हैं। उसी दिन असाधारण स्टार्टअप्स तथा परितंत्र सक्षमकर्ताओं, जो रोजगार सृजन, संपदा सृजन तथा सामाजिक प्रभाव की उच्च क्षमता के साथ आगे बढ़ने वाले उद्यमों का निर्माण कर रहे हैं, को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी। इस कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में -वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश,वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल तथा -उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव श्री अनुराग जैन जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहेंगे।
7 वां दिन (16 जनवरी2022)
सप्ताह भर चलने वाले समारोहों के अंतिम दिन स्टार्टअप्स के लिए कॉरपोरेट कनेक्ट, स्टार्टअप्स तथा स्मार्ट सिटी मिशन के बीच सहयोग के माध्यम से सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना एवं शहरी नवोन्मेषण एवं परिमाण को प्रेरित करने के लिए ओएनडीसी के मेड इन इंडिया दृष्टिकोण पर पैनल चर्चाएं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समापन दिन आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले विख्यात वक्ताओं में शामिल होंगे: एक्सेंचर वेंचर्स के एमडी अवनीश सभरवाल, सिस्को लांचपैड की प्रमुख श्रीमती श्रूति कन्नन, नास्कॉम की अध्यक्ष श्रीमती देबजानी घोष, प्रोटीयन इगव के सीईओ सुरेश सेठी
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा का शहडोल प्रवास
DRMS NEWS शहडोल। महाप्रबंधक मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा (मंत्री दर्जा प्राप्त) का 10 जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी 2022 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को प्रातः 12:30 बजे उमरिया से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बूढ़ी देवी मंदिर का दर्शन, दोपहर 2:30 बजे शहडोल सर्किट हाउस में विश्राम, दोपहर 4:00 बजे से हितग्राही, जनमानस, स्वैच्छिक, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से भेंट, शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम ।
इसी प्रकार अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा 11 जनवरी 2022 को कंकाली मंदिर देवी का दर्शन, प्रातः 11:30 बजे सहजीवन संस्थाएं कल्याणपुर द्वारा संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं से भेंट , शाम 4:00 बजे पत्रकारों से भेंट करेंगी, शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी तथा 12 जनवरी 2022 को शाम 4:00 बजे गहोई महिला मंडल से भेंट करेंगी।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अर्जित अवकाश पश्चात वापस लौटने पर आर टी पी सी आर रिपोर्ट करें प्रस्तुत- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अर्जित या लघुकृत अवकाश उपभोग कर वापस कार्यालय में उपस्थित होते हैं।
उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति के साथ आरटीपीसीआर रिपोर्ट संलग्न करने के पश्चात ही उपस्थिति मान्य की जाएगी। समस्त कार्यालय प्रमुख उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त निर्देशों का पालन न करने वाले कार्यालय प्रमुखों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
सभी जिलों में रोजगार मेला 12 जनवरी 2022 को जिला कार्यक्रम में 100 हितग्राहियों को ही करें आमंत्रित, कोरोना प्रोटोकॉल का हो पालन
DRMS NEWS शहडोल । आगामी 12 जनवरी को रोजगार दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में लगने वाले रोजगार मेलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर अधिकतम 100 हितग्राहियों को ही आमंत्रित किया जाएगा।
रोजगार मेला का मुख्य कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल (मिंटो हाल) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह का इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
सचिव एमएसएमई और आयुक्त उद्योग श्री पी. नरहरि ने सभी जिलों के कलेक्टर्स से कहा है कि कोविड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत राज्य तथा केंद्र सरकार की कोविड गाइडलाइन का पालन रोजगार मेले में किया जाए।
उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रोजगार मेलों में किसी भी जिले में 100 से अधिक लाभार्थी न बुलाए जाएँ। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के सीधे प्रसारण की भी कार्यक्रम में सुसंगत व्यवस्था करें।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण कर बाल रुचि अनुरूप बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ
DRMS NEWS शहडोल । संचालक महिला एवं बाल विकास के हवाले से प्रदत्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण अथवा सेवाओं के उन्नयन हेतु विभाग द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है।
इस कार्यक्रम हेतु कोई भी कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था एक अथवा अनेक आंगनवाड़ी केंद्रों को अडॉप्ट कर इन केंद्रों के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण अथवा सेवाओं का उन्नयन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए https://mpwcdmis.gov.in/awcadoptiondetails.aspx वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा
DRMS NEWS शहडोल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र, 12 जनवरी को आयोजित होने वाला रोजगार मेला एवं कोरोना महामारी संक्रमण की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेे कराने के निर्देश कलेक्टर्स को दिए।
ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर्स कराएं सर्वें
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे एक सप्ताह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा 10 दिवसों के अंदर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का भुगतान भी कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे ईमानदारी एवं प्रमाणीकरण के साथ इसका लाभ पात्र किसानों को दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की समीक्षा कलेक्टर्स करें।
रोजगार मेलों को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगामी 12 जनवरी 2022 को रोजगार दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में लगने वाले रोजगार मेलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर अधिकतम 100 हितग्राहियों को ही आमंत्रित किया जाएगा तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत प्रमाण-पत्र के साथ सोशल मीडिया में अपलोड कराएं। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें तथा कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की स्थितियों की जिलेवार समीक्षा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पांडे, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिरालकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमन सोनारे, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोंगरे सहित अन्य अधिकारियों ने देखा एवं सुना।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए की इनामी राशि घोषित
DRMS NEWS शहडोल । पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाना में फरार आरोपी राजा मोहम्मद पिता मकबूल अहमद उम्र 24 साल निवासी खैरहा जिला शहडोल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/21 धारा 344, 366 क, 376 (2), 120बी भादवि.5/6 पास्को एक्ट एवं 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट, 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं थाना बुढार में फरार आरोपी अशोक नट पिता कुकड़ू नट उम्र 54 वर्ष निवासी खरला थाना बुढ़ार जिला शहडोल के विरुद्ध 08/2022 धारा 363, 366-ए, 370 (4), 34 भादवि, 3 (2)5 एससी एसटी एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है जो अभी विगत दिनों से फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किया गया वह अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-बी (1) प्रावधानों के तहत कहा है कि जो कोई फरार आरोपी की सूचना देगा या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तारी के लिये विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा, जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके तथा गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति को 10- 10 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी व सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती खतरे के कारण एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से
अब कमिश्नर कार्यालय में दूरभाष क्रमांक -07652-24 5555 से हो सकेगी जन सुनवाई
DRMS NEWS शहडोल । डिप्टी कमिश्नर राजस्व शहडोल संभाग ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से शिकायतें प्राप्त कर उनका निराकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती खतरे के कारण एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से अब जन सुनवाई के तहत शिकायतें प्रस्तुत करने हेतु लोगों को कार्यालय में उपस्थित होने की बाध्यता अथवा अनिवार्यता नहीं रहेगी, बल्कि जन सुनवाई के दिन (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक-07652-245555 पर आवेदक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिनमें पूर्व की भांति ही जन सुनवाई प्रक्रिया के तहत दर्ज शिकायतों पर कार्यवाही की जाकर उनका निराकरण किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव शील होगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
12 जनवरी 2022 युवा दिवस के उपलक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन
DRMS NEWS शहडोल । कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पत्र जारी कर समस्त प्राचार्य शासकीय, अशासकीय, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, बीसीएसई एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जिला शहडोल को निर्देशित किया है कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती दिवस 12 जनवरी 2022 को प्रति वर्ष की भांति युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में वर्तमान निर्देशों के अनुसार उस दिन अध्ययन हेतु उपस्थित विद्यार्थी ही शामिल होंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य स्तर के समय-समय पर जारी एसओपी एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रातः 9:00 से 9:45 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्षो की भांति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर संपन्न होगा।
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा छठवीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र-छात्राओं का भाग लेना पूर्णता स्वैच्छिक होगा। विद्यालय परिसर के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थी, जन सामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाइन रेडियो प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार कर सकेंगे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद
वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ