संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 सोमवार 31 जनवरी 2022
”आपरेशन प्रहार“ के तहत पूरे जिले में
पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही में ब्यौहारी से
पुनः नशीली कफ सिरप का जखीरा बरामद,
नशे के सौदागरों में हड़कंप
DRMS NEWS शहडोल। डी.सी. सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल झोन, शहडोल एवं अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा शहडोल जिले को नशामुक्त जिला बनाये जाने हेतु हाल में आपरेशन प्रहार की घोषणा की जाकर ‘‘अपना शहडोल सुरक्षित शहडोल’’ का स्लोगन दिया जाकर इस आपरेशन के लिए जिला स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई और आम जन सामान्य से समाज की इस बुराई को दुर करने के लिए सूचनाएं प्राप्त किये जाने हेतु एक मोबाईल नम्बर 7587636166 का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था।
http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन सोमवार 31 जनवरी 2022
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online)
परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
ब्यौहारी में मिला प्रतिबंधित नशीली कफ
सिरफ का जखीरा
इसी क्रम में जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के बड़े पैमाने पर अवैध व्यापार की सूचना पर पुलिस द्वारा 03 अलग-अलग प्रकरणों में भारी संख्या में कफ सिरप और अवैध गांजा जप्त एवं वाहन आदि जप्त करते हुए लाखों का मसरूका बरामद किया है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
ब्यौहारी पुलिस ने 1481 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ गांजा 900 ग्राम व 08 नग गांजा के हरे पौधे भी बरामद
प्राप्त सूचना पर थाना ब्यौहारी पुलिस ने कायर्वाही करते हुए आरोपीगणों वेल्ला चमर्कार पिता कुवारे चर्मकार निवासी भमरहा द्वितीय बेल्हाटोला ब्यौहारी, सुबेलाल चमर्कार पिता वेल्ला चर्मकार निवासी भमरहा द्वितीय बेल्हाटोला ब्यौहारी, मंगलदीन चर्मकार पिता वेल्ला चमर्कार निवासी भमरहा द्वितीय बेल्हाटोला ब्यौहारी, जानू मुसलमान निवासी ब्यौहारी, मोहन प्रजापति पिता वंशरूप प्रजापति निवासी कल्हारी ब्यौहारी जिला शहडोल, सतेन्द्र कुमार गुप्ता पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम कल्हारी ब्यौहारी, रेखा दाहिया पति राम कुशल दाहिया निवासी ग्राम चरकवाह ब्यौहारी, राकेश जायसवाल निवासी पपौंध जिला शहडोल के पास से लगभग 1481 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप और 900 ग्राम गांजा व 08 नग मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधे समेत मोटर सायकिल जप्त करते हुए ऐतिहासिक कार्यवाही की गई है।
08 आरोपीगणों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध, 05 गिरफ्तार एवं 03 फरार, 05 आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ एवं वाहन सहित लाखों का मसरूका जप्त
30 जनवरी 2022 को थाना ब्यौहारी में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मंगलदीन चर्मकार पिता वेल्ला चमर्कार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी भमरहा द्वितीय वेल्हाटोला ने अपने घर में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप रखा हुआ है जो आसपास के कस्बों को बडी मात्रा में कफ सिरफ बेच कर अवैद्य धनाजर्न कर रहे हैं।
प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थल मंगलदीन चर्मकार के घर पहुंचे जहां संदेही के घर के आंगन में वेल्ला चर्मकार और सूबेलाल चर्मकार सफेद रंग की बोरी में वजनदार वस्तु को रखकर मोटर सायकिल से भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस द्वारा दस्तयाब किया गया।
एक अन्य संदेही मंगलदीन चर्मकार जो पुलिस को आते देखकर दौेड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। संदेहियों के मकान की तलाशी लेने पर 08 खाखी रंग के कार्टून में से प्रतिबंधित ओनरेक्स कोडीन फास्फेट सिरप 288 नग, मैक्सास कफ सिरप 720 नग एवं मोटर सायकिल पर रखी सफेद रंग की बोरी में से एस्कफ कफ सिरप 300 नग कुल 1308 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की गई।
आरोपीगणों से पूछताछ करने पर इनके पास से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप रखने के संबंध में किसी प्रकार के वैद्य दस्तावेज नहीं पाये गए। आरोपी वेल्ला चर्मकार एवं सूबेलाल चर्मकार ने पूछताछ में बताया कि जानू मुसलमान निवासी ब्यौहारी और मंगलदीन चर्मकार दोनों नशीली कफ सिरप को एक दिन पहले लाकर मेरे घर में रखे हैं।
जानू मुसलमान निवासी ब्यौहारी अपने एम्बूलेंस वाहन में रखकर नशीली कफ सिरप की कार्टून लेकर आता है जिसे मैं और मेरा लड़का सूबेलाल चर्मकार घर से ग्राहकों को थोक में बेचते हैं। जिस पर थाना ब्यौहारी में उपरोक्त आरोपियों समेत मोहन प्रजापति कुल 05 आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8, 20 बी, 21, 21 सी, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
इसी तरह मोहन प्रजापति पिता वंशरूप प्रजापति एवं सतेन्द्र कुमार गुप्ता पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता दोनों निवासी कल्हारी के पास काफी मात्रा में अवैध कफ सिरप रखे होने की सूचना पर संदेही मोहन प्रजापति के घर कल्हारी ब्यौहारी में पुलिस द्वारा दबिश दी गई।
मोहन प्रजापति के घर में मोहन एवं सतेन्द्र कुमार गुप्ता उपस्थित मिले। जिनके कब्जे से सफेद रंग की बोरी में 80 नग कोडीन फास्फेट की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई।
आरोपियों ने पूछताछ में कफ सिरप को जानू मुसलमान निवासी ब्यौहारी तथा मंगलदीन चर्मकार निवासी भमरहा द्वितीय के द्वारा बिक्री करने के लिए देना बताया।
दोनों आरोपीगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कुल 04 आरोपीगणों मोहन प्रजापति उर्फ पिन्टू, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, मंगलदीन चर्मकार और जानू मुसलमान के विरूद्ध धारा 8, 21सी, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
इसी प्रकार पुलिस को रेखा दाहिया पति राम कुशल दाहिया निवासी चरकवाह ब्यौहारी के घर में मादक पदाथर् गांजा रखे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदेहिया के घर पहुंचकर उसके घर की तलाशी ली गई जिस पर घर के सामने वाले कमरे में पीले रंग की बोरी के अंदर सीलबंद प्लास्टिक की कुल 93 नशीली कोडिन कफ सिरप की शीशियां एवं एक पन्नी में मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु बरामद हुई। जिन्हें पुलिस द्वारा विधिक प्रावधानों के अनुसार जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
आरोपिया ने पूछताछ में बताया कि उक्त कफ सिरप एवं गांजा को राकेश जायसवाल निवासी पपौंध के द्वारा बिक्री करने के लिए पहुंचाया गया है। जिस पर थाना ब्यौहारी में आरोपीगणों रेखा दाहिया पति राम कुशल दाहिया निवासी चरकवाह ब्यौहारी एवं राकेश जायसवाल निवासी पपौंध के विरूद्ध धारा 8, 20बी, 21 सी, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार ब्यौहारी समेत संपूर्ण जिला शहडोल में सक्रिय नशे के अवैध व्यापारियों के खिलाफ उनको नेस्तनाबूत करने की शहडोल पुलिस की इस मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
धारा 21- एनडीपीएस एक्ट में विनिर्मित औषधियों और विनिर्मितयों के संबंध में उल्लंघन के लिए दण्ड है जो कम से कम 10 वर्ष एवं अधिकतम 20 वर्ष तक तथा अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने का प्रावधान है।
धारा 21सी - वाणिज्यिक मात्रा अधिक होने पर कम से कम से 10 वर्ष के कठोर कारावास से तथा जुर्माना जो 01 लाख से कम नहीं होगा का प्रावधान है।
धारा 22 - मनः प्रभावी पदार्थों के संबंध में उल्लंघन लिए दण्ड का प्रावधान है। जब आरोपी इनका कब्जा, विक्रय, क्रय, परिवहन, अंतर्राज्यीय आयात अथवा निर्यात करेगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पूरे जिले में अब तक पंजीबद्ध 22 प्रकरणों, 8 लाख रूपये कीमत का मादक पदार्थ जप्त
ब्यौहारी क्षेत्र में की गई इस कार्यवाही के साथ शहडोल पुलिस द्वारा चलाए गए आपरेशन प्रहार में अभी तक तक कुल 22 प्रकरणों में कुल 2765 शीशी कफ सिरप, 17.640 किलोग्राम अवैध गांजा, 08 नग गांजे के हरे पौधे एवं 5055 नग नशीली टेबलेट कुल 08 लाख रूपये का मादक पदार्थ जप्त किया जा चुका है।
थाना सोहागपुर इसी क्रम में थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2022 को सोहागपुर में आरोपी विक्रम अहिरवार उफर् विक्रांत अहिरवार पिता नानसाय अहिरवार निवासी आई.टी.आई. के पास मेन रोड थाना सोहागपुर का एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में मादक पदार्थ गांजा लिये हैं जो कागज की पुडिया बनाकर थोड़ा-थोड़ा कर सोहागपुर आई.टी.आई. के पास बेच रहा है।
सूचना पर सोहागपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए श्रीराम धाम कालोनी आदर्श ज्योति स्कूल के पास ग्राउण्ड में एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लिये धूम रहा था जिसे रूकवाकर उसके थैले की तलासी लेने पर आरोपी विक्रम अहिरवार के पास से 01 किलो 330 ग्राम मादक पदार्थ गांजा झोले में बिक्री करने के उद्देश्य से रखा पाया गया। अवैध गांजे को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
कोई भी व्यक्ति, किसी भी प्रकार के नशीले पदाथर् शराब, गांजा, कोरेक्स एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मोबाइल नं 7587636166 पर दे सकता है। सूचनाकतार् का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं सूचनाकर्ता को उचित इनाम भी दिया जावेगा।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य ने सहायक उप निरीक्षक भोला प्रसाद अहिरवार की सेवानिवृति पर दी विदाई सम्मान
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भोला प्रसाद अहिरवार के 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत हो जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश कुमार वैश्य द्वारा साल, श्रीफल, फूलमाला, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार जैन एवं सेवानिवृत अधिकारी के परिजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पपौंध पुलिस ने अवैध खनिज(रेत) का परिवहन करते 03 ट्रैक्टर को किया जप्त
DRMS NEWS शहडोल। थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि तिखवा तरफ से अवैध रेत लोड कर पपौंध तरफ आ रहे है। जिस पर पपौंध पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान तिखवा तिराहा पहुंचकर कुछ समय इन्तजार करने के वाद तीनों टेªक्टर आते दिखे जिन्हें रोकवाकर चालको से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 01. ट्रेक्टर क्रमांक Mp18AB 3664 का चालक ने अपना नाम रमेश कोल पिता मेढई कोल निवासी मरतला थाना पपौंध का एवं वाहन मालिक राजमणि सिंह पिता इन्द्रपाल सिंह निवासी लालपुर का होना, 02. ट्रेक्टर क्रमांक Mp18AA 7545 का चालक ने अपना नाम प्रदीप शुक्ला पिता ओम प्रकाश शुक्ला निवासी कुंआ एवं 03. ट्रेक्टर क्रमांक Mp54A7392 का चालक ने अपना पल्लू पाल पिता सभा प्रसाद पाल निवासी मरतला एवं वाहन मालिक अमरजीत सिंह बघेल पिता इन्द्रपाल सिंह बघेल निवासी लालपुर का होना बताये।
आरोपी चालको से वाहन एवं रेत परिवहन संबंधी कागजात मांगने पर उन्होने कोई वैध दस्तावेज न होना वताया। जिस पर पपौंध पुलिस द्वारा तीनों ट्रैक्टरों को मय रेत लोड जप्त कर थाना परिसर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। तीनों आरोपी चालको एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध भादवि, मोटर व्हीकल एक्ट एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
पुलिस 12 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की जप्त, आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व
DRMS NEWS शहडोल। थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर गोहपारू पुलिस ने असवारी में दबिश देकर आरोपी विनोद मांझी उमर् 40 वर्ष निवासी दीयापीपर के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर बुढार पुलिस ने गिरवा में दबिश देकर आरोपी गजरूप सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी गिरवा के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1800 रुपये, जरवाही में दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम यादव उम्र 37 वर्ष निवासी जरवाही के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना सिहंपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सिंहपुर पुलिस ने सामतपुर में दबिश देकर आरोपी नीरज पिता दादूराम कोल उम्र 27 वर्ष निवासी सामतपुर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना सीधी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सीधी पुलिस ने चंदौरा में दबिश देकर आरोपिया राकेश जैसवाल की पत्नी निवासी चंदौरा के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये एवं कुसमी में दबिश देकर आरोपिया इन्दर लाल की पत्नी उम्र 30 वर्ष निवासी कुसमी के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 500 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सोहागपुर पुलिस ने कोनी तिराहा में दबिश देकर आरोपी रवि शंकर कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी कोनी तिराहा के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1200 रुपये, बलपुरवा में दबिश देकर आरोपी दुर्गेश बर्मन पिता रामसहाय वमर्न निवासी कुदरी रोड के कब्जे से 17 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1350 रुपये एवं कोटमा तिराहा के पास में दबिश देकर आरोपी राघवेन्द्र पिता राजेन्द्र जैसवाल 26 वर्ष निवासी कोटमा के कब्जे से 23 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 2300 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम झगरहा में दबिश देकर आरोपी मंगलू बैगा पिता बोड्डा बैगा उम्र 45 वषर् निवासी झगरहा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये, आरोपिया विवेक बैगा की पत्नी उम्र 22 वषर् निवासी ग्राम झगरहा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये एवं पुरानी बस्ती में दबिश देकर आरोपिया शोभनाथ प्रजापति की पत्नी उम्र 50 वषर् निवासी पुरानी बस्ती के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है।
आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें कोरोना से जंग जनता के संग
अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇
http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,
Email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email: prakashsdl58@gmail.com,
drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,
email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿
समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।
आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं।
http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.com, drmsnews.vps999@gmail.com
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी
हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार। TogetherAgainstCovid19
मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर कोरोना मुक्त बनाएं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह
DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)
0 टिप्पणियाँ