DRMS NEWS

DRMS NEWS

कोरोना प्रोटोकाॅल का अक्षरसः पालन सुनिश्चित कराएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 बुधवार 5 जनवरी  2022

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बिजली, पानी और दवाईयों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं कलेक्टर्स- कमिश्नर राजीव शर्मा

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोेल संभाग  राजीव शर्मा ने संभाग स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति, सुरक्षा एवं बचाव संबंधित कार्यों की समीक्षा की।  समीक्षा बैठक में शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर्स, डीन मेडिकल काॅलेज, सीएमएचओ उपस्थित हुए। बैठक में कमिश्नर ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु शहडोल संभाग में किये जा रहे कार्याें की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकाॅल का शहडोल संभाग में अक्षरसः पालन सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में रोको टोको अभियान चलाया जाए तथा इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) मध्य प्रदेश (भारत) रिजनल हेड/ एडिटर म.प्र. वीरेन्द्र प्रताप सिंह दिन  बुधवार 5 जनवरी  2022

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं

कमिश्नर ने सभी कलेक्टरोें को निर्देश दिए है कि  रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, ब्यूटी पार्लर, सैलून, किरानें की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा बगैर मास्क लगाकर चलने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि पेट्रोल पंप, सब्जी मंडी जहां लोग जमा होते है ऐसे स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए तथा लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल एवं मेडिकल काॅलेज में बिजली, पानी और दवाईयों की समुचित व्यवस्था की जाए, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था की जाए। 

सभी जिलों में धारा-144 का पालन सुनिश्चित होना चाहिए

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में धारा-144 का पालन सुनिश्चित होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के स्कूल प्रातः 9 बजे के बाद ही संचालित कराना सुनिश्चित कराएं इसके लिए सभी कलेक्टर्स तत्काल आदेश जारी करें। 

बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग  के सभी चिकित्सालयों एवं मेडिकल काॅलेज में कोरोना से बचाव हेतु की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के मेडिकल काॅलेज, जिला चिकित्सालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध आक्सीजन सिलेण्डरों को प्राथमिकता के साथ भरवाना सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सालयों एवं मेडिकल काॅलेज में उपलब्ध सभी मशीनों और स्टूमेंट की जांच कर ली जाए कि ठीक स्थिति में है अथवा नही मशीनें और स्टूमेंट खराब होने की स्थिति में मशीनों को तत्काल सुधारा जाए।दवाई, बेड्स व आक्सीजन सिलेण्डरों की समुचित व्यवस्था कराई जाए

कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों, मेडिकल काॅलेज के डीन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना संक्रमण काल में समन्वय के साथ कार्य करें और कोरोना संक्रमित लोगों का उपचार सेवाभाव से करें। बैठक में  डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिंद शिलारकर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए समुचित दवाइयां उपलब्ध है, समुचित बेड्स की व्यवस्था है तथा आक्सीजन सिलेण्डरों की समुचित व्यवस्था है। 

बैठक में शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, उमरिया  संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्स्थ्य अधिकारी शहडोल डाॅ. एमएस सागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्स्थ्य अधिकारी अनूपपुर डाॅ. एस सी राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्स्थ्य अधिकारी उमरिया डाॅ. मेहरा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

पर्यटकों को वाइल्ड लाइफ के प्रति जागरूक करने के लिए  लगवाएं जागरूकता पटल - कमिश्नर 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोंधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाहर से आने वाले पर्यटकों को वन्य जीवन एवं बांधवगढ़ की जैव विविधिता के प्रति जागरूक करने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जागरूकता  सूचना पटल लगाए जाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि बांधवगढ़ क्षेत्र में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का सख्ती से पालन किया जाए तथा बांधवगढ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कचरे का उचित प्रबंधन किया जाए। 

जंगली हाथियों से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के प्रकरण प्राथमिकता के साथ निराकृत करने का हुआ निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा की जा रही क्षति का प्राथमिकता के साथ आंकलन कर क्षतिपूर्ति की राशि का  भुगतान पीड़ित पक्ष को प्राथमिकता के साथ किया जाए, जंगली हाथियों से संबंधित प्रकरणों पर राजस्व अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पीड़ित पक्ष को क्षति राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गाइड के पंजीकरण में 25 पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नये गाइडों के पंजीकरण में महिलाओं के लिए 25 पद आरक्षित रहेंगे। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी मानपुर ने बताया कि पूर्व बैठक में लिये गए निर्णयों के परिपालन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के होटल एवं रिसोर्ट में आयोजित विवाह कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यक्रमों में तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बजाने पर पाबंदी लगाई गई। वहीं आतिशबाजी एवं पटाखें फोड़ने पर भी कार्यवाही की जा रही है।  

बैठक में बताया गया कि ताला बैरियर से धमोखर बैरियर तक गति सीमा 20 किलो मीटर प्रति घंटा निर्धारित करने की कार्यवाही की गई है तथा वाहन से उतरने पर भी प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में नये पर्यटकों के वाहन के पंजीकरण हेतु भी निर्णय लिया गया।

बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बीएस अग्निगिरी, वन मण्डलाधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गौरव चौधरी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें। 

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

DRMS NEWS शहडोल   जिले के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 की स्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा की उपस्थिति में आयोजित कर किया गया तथा मतदाता सूची की भी राजनैति दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई। 

जिले में 7 हजार 166 नये मतदाता जोड़ें गए तथा वर्तमान में जिले में कुल 7 लाख 40 हजार 127 मतदाता सूचीबद्व है जिसमें 3 लाख 79 हजार 436 पुरूष मतदाता, 3 लाख 60 हजार 681 महिला मतदाता एवं 10 ट्रांसजेंडर मतदाता है। 

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर निर्वाचन सुफरवाइजर एम.एल. रैकवार, कम्प्यूटर प्रभारी निर्वाचन श्री संजय खरे तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि विष्णु प्रताप सिंह,  गोंविद साहू उपस्थित थें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

एसडीएफसी बैंक को 7 दिवस के लिए बंद कर होमवर्क के माध्यम से करने के अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आदेश जारी कर प्रबंधक एसडीएफसी बैंक शाखा शहडोल सूर्या होटल के सामने को कहा है कि कार्यालय का एक कर्मचारी 4 जनवरी 2022 को कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है जिससे कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की संभावना है, बैंक को सात दिवस के लिए बंद कर कार्यालयीन होमवर्क के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आयुष विभाग द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए कार्यालयों में काढ़ा एवं हौम्योपैथिक की गोली का वितरण

DRMS NEWS शहडोल जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते हुए संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एवं उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्ग दर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डाॅ0 शशि प्रभा पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आयुष त्रिकुट काढ़ा का पैकेट एवं हौम्योपैथिक गोलियों का वितरण कर उनके उपयोग की तरीकों की जानकारी एवं उससे होने वाले फायदों के बारे मे विस्तार से समझाइश दी जा रही है। 

इस वितरण कार्य में शिव भूषण शुक्ला, कमला प्रसाद नामदेव, दिनेश मिश्रा, रवि श्रीवास्तव,  सूरज सिंह शामिल थें।

आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें  कोरोना  से जंग जनता के संग

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ