DRMS NEWS

DRMS NEWS

बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की 7वीं कार्यकारणी समिति की हुई बैठक

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 गुरुवार 10 फरवरी  2022

मेडिकल कॉलेज में फैसिलिटी मैनेजमेंट के लिए 3 करोड़ 77 लाख रूपये से अधिक की लागत के कार्याें का अनुमोदन

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की वर्चुअल उपस्थिति में बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की 7वीं कार्यकारणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में  बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल एवं अस्पताल में फैसिलिटी मैनेजमेंट के तहत लगभग 3 करोड़ 77 लाख 18 हजार 14 रूपये के लागत के 10 कार्य कराये जाने हेतु डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल द्वारा अनुमोदनार्थ संक्षेपिका प्रस्तुत की गई।  

http://www.drmsnews.online देश का तेजी से बढ़ता न्यूज सर्विस देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news)आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी,उमरिया,अनूपपुर)मध्य प्रदेश (भारत) दिन गुरुवार 10 फरवरी  2022

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) (http://www.drmsnews.online

परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को मंगल कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डीन मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रस्तुत संक्षेपिका पर विस्तृत चर्चा उपरांत निर्माण कार्य कराये जाने का अनुमोदन  सर्वसम्मति से किया गया। 

बैठक में डीन मेडिकल कॉलेज द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के स्वशासी मद से होने के वाले ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन के प्रस्ताव बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में  वॉटर सप्लाई एवं अन्य कार्य के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत प्राक्कलन राशि 91 हजार 700 की तकनीकी स्वीकृत के अनुसार कार्य कराये जाने हेतु  वित्तीय स्वीकृत के लिए कार्याेत्तर अनुमोदन  के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसका समिति द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।  

बैठक में बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल एवं अस्पताल में आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन एवं संधारण हेतु 30 लाख रूपये के भुगतान हेतु प्राप्त स्वीकृत के अनुमोदन एवं बिरसा मुण्डा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के बॉयो मेडिकल वेस्ट निष्पादन हेतु ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से फर्म का चयन कर बायोमेडिकल वेस्ट निष्पादन हेतु अनुमति एवं  अनुमोदन हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसका समिति द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।  

बैठक में डीन मेडिकल कॉलेज द्वारा अन्य प्रस्ताव भी अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किये गए जिनका सर्व सम्मति से समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।  बैठक में प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग आरएस भील, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. नागेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

बलराम तालाब से बाबादीन के जीवन में आई खुशहाली

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के ग्राम केशौरी जनपद पंचायत बुढार के निवासी बाबा दीन के पास 1.8000 हेक्टेयर जमीन है जो कि बगार के रूप में थी, जिसमें कृषि कार्य नहीं किया जाता था।  बाबा दीन को कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ता द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  

बाबा दीन का कहना है कि उसने राज्य पोषित योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर नलकूप खनन का कार्य कराया गया एवं प्रथम वर्ष  से ही श्री पद्यति से धान की रोपाई की, जिसमें मुझे लगभग 80 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ और प्रथम वर्ष 60 हजार रूपये की धान विक्रय की। 

उन्होने कहा कि एन.एफ. एस. एम. योजना के तहत स्प्रिंकलर पाईप क्रय कर रबी सीजन में भी गेंहू सरसो एवं जौ की खेती कर लगभग 40 हजार रूप्ये की आय अर्जित की, इसके पश्चात् कृषक द्वारा कृषि विभाग से ही बलराम तालाब योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान से तालाब निर्माण कार्य किया जाकर मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है तथा निमसा योजना के तहत वृक्ष रोपण का कार्य कर लगभग 50 पेड़ ग्राफ्टेड आम के एवं 10 पेड़ आंवला का 10 पौधा नीबू का रोपण किया गया है। 

बाबा दीन का कहना है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को लेना चाहिए तथा मुझे इतना सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री, जिला प्रषासन व कृषि विभाग के अधिकारियों को मैं धन्यवाद देता हूं कि अब मैं अपने दो नातियों को अच्छी शिक्षा दिला पा रहा हूं व बी.पी.एल. से ऊपर उठकर ए. पी. एल. की श्रेणी में आ गया हूं।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृषि के आधुनिक तकनीकों ने राजाराम के जीवन में लाया बदलाव

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के ग्राम केशौरी जनपद पंचायत बुढार के निवासी राजाराम पिता देवीदीन के पास 2.000 हेक्टेयर जमीन है जो कि कृषि के योग्य बेहतर भूमि नही थी, जिसमें थोड़ी बहुत खेती की जाती थी।  राजाराम द्वारा अपनी खेती को विकसित करने कृषि विभाग के अमले से सम्पर्क किया उनके द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

राजा राम ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर नलकूप खनन का कार्य कराया गया एवं प्रथम वर्ष से ही श्री पद्यति से धान की रोपाई की, जिसमें मुझे लगभग 70 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ और प्रथम वर्ष 55 हजार रूपये की धान विक्रय की। 

उन्होंने बताया कि एन.एफ. एस. एम. योजना के तहत स्प्रिंकलर पाईप क्रय कर रबी सीजन में भी गेंहू सरसो एवं जौ की खेती कर लगभग 36 हजार रूपये की आय अर्जित की, इसके पश्चात् कृषक द्वारा कृषि विभाग से ही बलराम तालाब योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान से तालाब निर्माण कार्य किया जाकर मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है तथा निमसा योजना के तहत वृक्ष रोपण का कार्य कर लगभग 40 पेड़ ग्राफ्टेड आम के एवं 08 पेड़ आंवला का 06 पौधा नीबू का रोपण किया गया है। 

राजाराम का कहना है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को लेना चाहिए तथा मुझे इतना सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

मनरेगा के तहत मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अन्तर्गत

जिले में गौशालाओं के संचालन हेतु राशि आवंटित

DRMS NEWS शहडोल जिले में गौशालाओं के संचालन हेतु मनरेगा के तहत मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अन्तर्गत संचालित गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश की संख्या के आधार पर वर्ष 2021-22  60 दिवस (माह सितम्बर से अक्टूबर 2021 तक)  के लिए  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल द्वारा 6 लाख 1 हजार 200 रूपये की राशि आवंटित की है। 

आवंटित राशि के अन्तर्गत जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कौआसरई के लिए 1 लाख 23 हजार 600 रूपये, ग्राम पंचायत सीधी के लिए 93 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत सोहागपुर के  ग्राम पंचायत पड़मनिया कला गौशाला के लिए 9 हजार 600 रूपये, ग्राम पंचायत बरूका के रोहनिया गौशाला के लिए 21 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत केशवाही की गौशाला के लिए 1 लाख 59 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत खन्नौधी गौशाला के लिए 28 हजार 800 रूपये, जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बोडिड्या के गौशाला के लिए 1 लाख 64 हजार 400 रूपये, गौवंशों के भरण-पोषण हेतु 20 रूपये प्रति गौवंश के मान से  कुल जिले की 501 गौवंश के लिए 6 लाख 1 हजार 200 रूपये की राशि स्वीकृत आवंटित कर ग्राम पंचायतों को निर्गमन करने की स्वीकृत प्रदान की गई।

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

खेती की आधुनिक तकनीक ने बदली उर्मिला पटेल 

की तकदीर

DRMS NEWS शहडोल देश की आर्थिक मजबूती के लिए किसानों को मजबूत एवं स्वावलंबी बनाना होगा इसके लिए आधुनिक तकनीक व शासन द्वारा दी जाने वाले सुविधाएं उन्नतशील बीज उर्वरक एवं खाद समय पर खेती के लिए उपलब्ध हो तो वह किसानों के लिए वरदान साबित होती है। 

यह बात यर्थाथ पर जिले के तहसील ब्यौहारी के ग्राम आखेटपुर की उर्मिला पटेल ने कर दिखाया है। श्रीमती पटेल अपने पति रामपाल पटेल के साथ आत्मा परियोजना के अधिकारियों से मिलकर अरहर के फसल में गुणात्मक वृद्धि के लिए  संपर्क किया।  

आत्मा परियोजना के अधिकारियों  ने उन्हें बताया कि अरहर फसल की खेती में धारवाड़ पद्वाति अपनाने के साथ-साथ काली मिटटी एवं पकी गोबर की जैविक खाद का उपयोग करने से फसल उन्नतशील एवं  अधिक होती है। श्रीमती पटेल ने अरहर फसल की खेती के लिए खेती की आधुनिक तकनीक जिसमें खेत तैयार करने के लिए गहरी जुताई तथा 3 बार कल्ट्रीवेटर द्वारा कतार तैयार कराकर खेत को धारवाड़ पद्वाति से अरहर की फसल के लिए तैयार किया और समय-समय पर फसल तैयार करने के लिए आवश्यक सिंचाई, निदाई एवं गुढाई कर उन्नतश्सील बीज रोपा गया। 

श्रीमती पटेल ने 0.543 हेक्टेयर में आशा किस्म का अरहर का बीज बोया और उन्होंने 15 क्विंटल प्रति एकड प्राप्त कर अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत किया। श्रीमती पटेल ने कहा है कि अन्य किसान भी इसी प्रकार आधुनिक तकनीक, उन्नतशील बीज, जैविक खाद का उपयोग कर खेती को लाभ का धंधा बना सकते है।

 अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य  विभाग, नगरीय निकाय एवं पंचायत विभाग मिलकर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड तैयार कराएं- अर्पित वर्मा

DRMS NEWS शहडोल प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में स्वास्थ्य विभाग नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि जिले में  आयुष्मान कार्ड तैयार करने के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्डाें के बनाए जाने हेतु समस्याओं का आपसी समंजस्य से मिलकर निराकरण करें। 

उन्होंने कहा कि कार्ड तैयार करने हेतु मशीन स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराई जाए तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्डवाइज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार सूची निकालकर जिनके कार्ड तैयार हो चुके है उनका मिलान करें एवं शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से तैयार कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लाभों संबंधी जानकारी के प्रचार-प्रसार कार्याें की  भी जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि कार्डाें के लाभों के बारे में लोगों को समझाइश दें जिससे वे इनका लाभ लें सकें। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार सहित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पालिकाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थें।

 अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

आत्म संतुष्टि एवं कर्तव्य निष्ठा से किया गया कार्य सराहनीय होता है- ए.डी.जी.सागर

DRMS NEWS शहडोल पुलिस उप महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर ने  जिला मुख्यालय के न्यू यश पैलेस में मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत मेहताब सिंह के विदाई कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आत्म संतुष्टि, कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से किया गया शासकीय कार्य सराहनीय होता है तथा बिना मन से किया गया कार्य कभी अच्छा नही होता। 

उन्होंने कहा कि, अच्छे भाव तथा मन से एवं सतर्क होकर शासकीय दायित्वो के निर्वहन को कार्य शैली में आत्मसात करना चाहिए जो नये आयामों तक पहुंचाने में मददगार होती है। शासन के द्वारा किये गए दायित्वों के निर्वहन हेतु  स्थानांतरण को सेवा मानकर प्रसन्न मन से  नये स्थान में जाकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। 

श्री सागर ने कहा कि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिहं ने अपनी सेवाकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। मैं उनके उज्जल भविष्य की कामना करता हूं और जिस तरह श्री सिंह ने यहां अपनी कार्य क्षमता प्रदर्शित की है उसी तरह नवीन पदस्थापना स्थान पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें।  

व्यक्ति की किसी कार्य को अंजाम देने से उसकी प्रशासनिक क्षमता की परख होती है

पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, क्रियाशीलता एवं समन्वय के स्त्रोत हमारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह है। उन्होंने कहा कि वे कुशाग्र बुद्वि के धनी है व विकास के क्षेत्र में महारत हासिल है। व्यक्ति के जाने के बाद उनकी अच्छाईयां व बुराईयो की परख होती है तथा व्यक्ति की किसी कार्य को अंजाम देने से उसकी प्रशासनिक क्षमता की परख होती है। उन्होने कहा कि, विकास के क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जिले में अहम रोल होता है और श्री सिंह ने इसे बखूबी निभाया। 

ग्रामीण विकास क्षेत्र में जो दिशा दी गई है उसमें जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय

कार्यक्रम में मेहताब सिंह ने कहा कि, ग्रामीण विकास क्षेत्र में जो दिशा दी गई है उसमें जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है। 

उन्होंने समय-समय पर विकास के क्षेत्र में अग्रसर हेतु मेरा भरपूर सहयोग दिया जिससे जिले में ग्रामीण विकास के कार्याे को अंजाम तक पहुंचाया गया। उन्होने कहा कि हमारे कार्यालय की सभी टीमों ने अच्छा सहयोग दिया इसके लिए मैं सभी का हदय से आभारी हूं तथा शहडोल जिले में जो स्नेह, प्रेम व टीम भावना से कार्य करने का सहयोग मिला उसके लिए मैं सभी का हदय से आभार व्यक्त करता हूं।  

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निदेशक शर्मा, पी सातपुते, राहुल सक्सेना,  दिवाकर मिश्रा, सुनील गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। विदाई समारोह के अवसर पर  मेहताब सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।

आईये हम सब मिलकर कोरोना को परास्त करें  कोरोना  से जंग जनता के संग

अब हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है,  धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👇

http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह 👉(व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333,

Email: prakashsdl58@gmail.com,

drmsnews.vps999@gmail.com

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबंधक संपादक देवराज मीडिया सर्विस न्यूज, संवाददाता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस शहडोल संभाग , भोपाल (मध्य प्रदेश), दिल्ली (भारत) MO. (व्हाट्सएप 8962637936), 8085090333, email:   prakashsdl58@gmail.com,      

drmsnews.vps999@gmail.com शहडोल संभाग की छोटी - बड़ी खबरें लगातार देंखे वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ, अगर आपके पास भी जनसरोकार की सूचना या वीडियो हो तो 8962637936 पर व्हाट्सएप करें। आपके नाम से प्रकाशित व प्रसारित किया जायेगा। सामाजिक सरोकार, देश हित व जन हित में साकारात्मक समाचार प्रसारित करते हुए http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो कि दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए  http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा कई स्वतंत्र पत्रकार, एवं जागरुक नागरिक, प्रोफेसर भी http://www.drmsnews.online  से सीधे जुड़े हुए हैं। 

कृपया व्हाट्सऐप पर समस्त समाचार, विज्ञापन व पसंद करने के लिए मैसेज को reply करें और टाइप करे👉 👉 👉http://www.drmsnews.online का उपयोग करें। आपके ग्रुप में add कीजिये पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO.(8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,

email: prakashsdl58@gmail.com,drmsnews.vps999@gmail.com 🌿

समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ विज्ञापन/ फोटो/ विडियो आदि) शामिल होगी। http://www.drmsnews.online इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। http://www.drmsnews.online में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, http://www.drmsnews.online या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र शहडोल होगा।

आम जनमानस में सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता के साथ नित्य नये सोपान प्राप्त करते  हुए http://www.drmsnews.online मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला राष्ट्रीय, क्षेत्रीय प्रदेशिक हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मध्य प्रदेश के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी http://www.drmsnews.online से सीधे जुड़े हुए हैं। 

http://www.drmsnews.online एक ऐसा न्यूज पोर्टल है, जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। http://www.drmsnews.online की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी देश-प्रदेश के हित में, लोकहित के हित में, मध्य प्रदेश के हित में तथा जनहितार्थ हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार, विज्ञापन के लिए हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें। पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप सिंह MO. (8962637936 व्हाट्सएप), 8085090333,email: 👉 prakashsdl58@gmail.comdrmsnews.vps999@gmail.com 

🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳  🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 

भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी 

हम सब को भी चाहिए कि, इस कठिन समय में अपना और अपनों का व सभी का ख्याल रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, संपूर्ण सुरक्षा मापदंडों के साथ रह कर, अपना जीवन यापन करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अशोभनीय और बुरी आदत है। इसे तुरंत त्यागें और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क रहें । खुले में थूकने से हवा और सतह पर मौजूद थूक की लार से COVID-19 बीमारी के फैलने का खतरा होता है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। तम्बाकू सेवन ही नहीं, थूकना भी जानलेवा हो सकता है, इससे COVID19 बीमारी का संक्रमण बढ़ता है। सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।   IndiaFightsCorona अपने मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिये इन सरल उपायों का पालन करें । किसी भी प्रकार की मनो सामाजिक सहायता के लिए NIMHANS के (टोल फ्री) हेल्पलाइन #080-46110007 पर काल करें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।  TogetherAgainstCovid19

मास्क पहिनिये, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें, स्वस्थ्य रहिये, सुरक्षित रहिये, खुद टीकाकरण करवाएं और अपने परिवार का टीकाकरण कराकर  कोरोना मुक्त बनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह 

DRMS NEWS (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ