
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 19 सितम्बर 2023
मूर्तियों का विसर्जन समय पर करें व बनाएं जाए कृत्रिम कुंड- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य
DRMS NEWS शहडोल। गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नवी के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए 19 सितंबर 2023 को कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में शांति- समिति की बैठक आयोजित की गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन मंगलवार 19 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मूर्तियों का विसर्जन सायं 6:00 बजे के पूर्व किया जाएगा एवं बड़ी मूर्तियां को विसर्जित पहले किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विसर्जन हेतु उपयुक्त स्थलों का चयन कर चयनित स्थलों में कृत्रिम कुंडो का निर्माण किया जाए जिससे चयनित स्थलों पर ही विसर्जन कराया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड को निर्देश दिए कि सभी मूर्ति के विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों, लाईफ जैकेट, नाव एवं तैराकों की आवश्यक व्यवस्था की जावे। इस हेतु डिस्ट्रिक होमगार्ड अपने गोताखोरों एवं तैराकों की सूची जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
त्यौहारों को शांति एवं सोहार्द्रपूर्ण मानने की अपील
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नवी के त्यौहार को शांति एवं सोहार्द्रपूर्ण मनाये की अपील लोगों से की है।
बैठक में बताया गया कि गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नवी पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का जुलूस एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारकों के 1/4 वॉल्यूम में(ध्वनि स्तर परिवेशी ध्वनि 10 डेसीबल के अनधिक) पर चलाये जाने की अनुमति होगी, जिससे किसी भी नागरिक विद्यार्थी को कोई असुविधा न हो। साथ ही लाउड स्पीकर बजाये जाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
शांत-समिति की बैठक आयोजित
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार बैठक में सर्वसम्मति से अन्य निर्णय भी लिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो एवं जनप्रतिनिधि महमूद खान, राजेश्वर उदानियां, शान उल्ला खान सुफियान खान राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
हम मतदाता है, मतदान करेंगे, मेहंदी लगाकर मतदाताओं को बताया गया मतदान का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। जिले में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में 19 सितंबर 2023 को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम जमुई में कैंपस ब्रांड एंबेसेडर खुशनुमा बानो, लक्ष्मी बंसल द्वारा महिला मतदाताओं को मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरुक किया।
इस दौरान महिला मतदाताओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि 18 वर्ष या उससे ऊपर की आयु रखता है उसे मत देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है और मतदान करना जरूरी है, मतदान अवश्य करें। साथ ही वोटर आईडी, ईवीएम की जानकारी भी दी गई। महिला मतदाताओं ने कहा की हमारा नाम मतदाता सूची में है हम मतदाता है, हम अवश्य मतदान करेंगे।


0 टिप्पणियाँ