संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 30 सितम्बर 2023

विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर तथा नाम निर्देशन संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नाम निर्देशन संबंधी दिया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो की उपस्थिति में जिले के विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर के रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारी को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 30 सितंबर 2023 को प्रशिक्षण दिया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन शनिवार 30 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
आयोजित प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स पीके सालवार एवं अनिल श्रीवास्तव एवं निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेंद्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति सिंह, निर्वाचन कार्यालय के अखिलेश श्रीवास्तव, ए.आर.ओ. सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित थे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
मतदान करना अधिकार है और कर्तव्य भी
डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को बताया जा रहा मतदान का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के शासकीय महा विद्यालय गोहपारु की ब्रांड एंबेसडर अमरीन खान द्वारा महिला मतदाताओं को डोर टू डोर पहुंचकर मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदान का महत्व बताते हुए कहा जा रहा है कि हर व्यक्ति जो अपनी 18 साल की उम्र पूरी कर चुका है, उसे वोट डालने का अधिकार है।
लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब लोग मतदान करेंगे। देश की प्रगति के लिए सबको मिलकर वोट देना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। साथ ही शासकीय महाविद्यालय गोहपारु की ब्रांड एंबेसडर द्वारा महिला मतदाताओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदान का स्लोगन भी लिखा गया।



0 टिप्पणियाँ