DRMS NEWS

DRMS NEWS

5 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में 10 संभागों की टीमे ले रही भाग

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 9 सितम्बर 2023

 राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

DRMS NEWS शहडोल।  फुटबाल क्रांति के तहत राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का अनूपपुर जिले के अमलाई हायर सेकेण्ड्री स्कूल मैदान में 09 सितम्बर 2023 को भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर शहडोल, रीवा, सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, उज्जैन एवं जनजाति कार्य विभाग की टीमों ने रंगारंग मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। 

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन शनिवार 9 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण रामदासपुरी एवं संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी एवं अतिथियों द्वारा  मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर  और ध्वजारोहण कर राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर  समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण  रामदास पुरी एवं संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया गया। 

शुभारंभ को सम्बोधित करते हुए  समारोह के मुख्य अतिथि  रामदास पुरी ने कहा कि जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। खेल से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप स्वस्थ्य रहता है। खेल दुखों का हास करता है। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश सरकार  खेलों का निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।  जिससे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी आगे आकर खेलों में अपना जौहार दिखा रहे है। 

5 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में 10 संभागों की  टीमे ले रही भाग

उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के अमलाई में  आज से प्रारंभ राज्य  स्तरीय  शालेय फुटबाल प्रतियोगिता में 10 संभागों की टीमें अपने खेल का जौहार दिखाएगी।  

इन खिलाडियों में 36 खिलाड़ियों केा चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले, उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सहदेव मरावी ने कहा कि शहडोल संभाग मेें कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर  फुटबाल क्रांति की शुरूआत हुई थी जो शहडोल संभाग में फलिभूत हुई है। 

शहडोल संभाग की फुटबाल क्रांति की चर्चा प्रधानमंत्री द्वारा भी  की गई है ये हमारे शहडोल संभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि शहडोल संभाग से प्रारंभ फुटबाल क्रांति में हम सभी केा भागीदार होना चाहिए।  

युवाओं को फुटबाल खेलने के लिए सतत प्रोत्साहित करना चाहिए। राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नर्मदापुरम एवं जबलपुर के बीच लीग मैच खेला गया जिसमें जबलपुर को विजय मिली वहीं बालिका वर्ग में ग्वालियर और सागर के बीच लीग मैच खेला गया जिसमें ग्वालियर को विजय मिली। प्रतियोगिता का तीसरा मैच जनजाति कार्य विभाग एवं शहडोल संभाग के टीम के बीच खेला  गया जिसमें जनजाति कार्य विभाग की टीम  ने शहडोल संभाग की टीम को पराजित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रश्मि खरे, जीतेन्द्र सोनी, जिला पंचायत सदस्य संजय सराठे, दीपचंद्र द्विवेदी, खेल प्रशिक्षक रईस अहमद खान, संदीप पुरी, रामनारायण सिंह एवं बड़ी संख्या में दर्शन उपस्थित रहें।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

स्वर्णप्राशन 11 सितम्बर को

DRMS NEWS शहडोल।  जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर शशि प्रभा पांडे ने जानकारी दी है कि

प्रति माह की तरह इस माह पुष्य नक्षत्र में आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शहडोल 11 सितंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से 05:00 बजे तक "स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 0 से 16 वर्ष तक को बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में स्वर्ण भस्म युक्त औषधि का सेवन कराया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ