सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल जयसिंहनगर के तत्वाधान में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मेले में हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और आयुष्मान कार्ड के बारे में भी बताया गया।
स्वास्थ्य मेले में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर.एस. पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 21 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
हिन्दी सप्ताह पखवाड़ा किया आयोजित
DRMS NEWS शहडोल। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की कार्ययोजना वित्त वर्ष 2023-24 के अनुसार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तथा माननीय श्री महेन्द्र कुमार जैन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार 14 सितंबर से 20 सितंबर 2023 तक हिंदी सप्ताह पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
हिंदी सप्ताह पखवाड़ा जिले में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य जागरूकता चित्रकला, हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरझुला जिला शहडोल में आयोजित किया गया, जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के द्वारा सहभागिता की गई।
जिसमें निबंध प्रतियोगिता में सुश्री श्रुति सिंह, सुश्री रानू बैगा, सुश्री वर्षा बैगा, सुश्री श्रेया बुनकर, सुश्री सृष्टि यादव चित्रकला में सुश्री पूजा चौधरी ने सहभागिता की। इसी तरह से हाईस्कूल ओढ़की एवं बरेली जिला शहडोल में भी इस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151


0 टिप्पणियाँ