DRMS NEWS

DRMS NEWS

जागरूकता सत्र में रेरा के तहत परियोजना पंजीयन की आवश्यकता की दी जानकारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 21 सितम्बर 2023

मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण जागरूकता सत्र किया गया आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश भू-संवदा विनियामक प्राधिकरण जागरूकता सत्र  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सचिव मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण भोपाल  नीरज दुबे एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थित में आयोजित किया गया।  

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 21 सितम्बर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

जागरूकता सत्र में रेरा के तहत परियोजना पंजीयन की आवश्यकता की जानकारी देते हुए बताया गया कि परियोजना पंजीयन से सम्प्रवर्तक परियोजना के प्रति विश्वास का भाव पैदा होने, परियोजना में पारदर्शिता एवं आवंटिती को जानकारी सुलभ होना समस्त अभिलेखों की जॉच पड़ताल होने से भविष्य  में किसी भी प्रकार के विवाद की संभावना न्यून होना, परियोजना की स्व-स्फूर्त विपणन व्यवस्था रेरा पोर्टल के माध्यम से होना, अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों का पालन करते रहने से परियोजना में व्यतिक्रम, परिवार, व्यपगत होने की संभावना नही, भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर प्राधिकरण एक प्लेटफार्म के रूप में उपलब्ध होता है। 

मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण जागरूकता सत्र मे बताया गया कि यह प्राधिकरण भू-संपदा परियोजनाओं का पंजीयन, परियोजना अवधि का विस्तार, परियोजनाओं को अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत पूर्ण कराना, भू-संपदा अभिकर्ता का पंजीयन एवं उनका नवीनीकरण, अधिनियम की धारा 31 के अंतर्गत प्राप्त परिवादों पर सुनवाई का कार्य करता है।  

भू-संपदा अभिकर्ता पंजीयन के लिए आवेदन पत्र, शपथ पत्र, फोटोग्राफ, आधार एवं पेन कार्ड, 3 वर्ष की आयकर विवरणियॉ, पते का प्रमाण, बैंक खाते, फर्म होने की स्थिति में फर्म का पंजीयन एवं बायलॉज आवश्यक होता है। भू-संवदा विनियामक प्राधिकरण जागरूकता सत्र में बताया गया कि इस प्राधिकरण द्वारा अपने अधिकार अपने किसी सदस्य को प्रत्यायोजित  करना विधिक है।  

रेरा अथवा न्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के विरूद्व अपील अधिकरण के समक्ष अपील प्रस्तुत करने पर प्रमोटर  पर लगाई गई पैनाल्टी की 30 प्रतिशत राशि अथवा उसके द्वारा आवंटिती को भुगतान की जाने वाली संपूर्ण रकम अदा करना अनिवार्य होता है।  

मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण जागरूकता सत्र के दौरान बिल्डर्स एवं प्रमोटर्स, नगरीय निकाय के अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थें।

हर पल-कहीं भी आपके मोबाइल पर आनलाइन खबरें सुधि पाठकों से अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया के साथ आपका अपना मंच http://www.drmsnews.online को शेयर व लाईक जरूर करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, धन्यवाद  वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर मध्य प्रदेश हमारे सहयोगी संपादकीय टीम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वास हलवाई, सूर्य प्रताप सिंह, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ