DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जोन स्तरीय सह अकादमिक गतिविधियां आयोजित

कोई भी कार्य छोटा नही, मेहनत और मन से करें कार्य- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य

DRMS news शहडोल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शहडोल  के तत्वाधान में जोन स्तरीय सह अकादमिक गतिविधि प्रतियोगिता खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियां 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2023 तक जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया था। जिसका समापन कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, शहडोल में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में रीवा, शहडोल, सीधी, कटनी, उमरिया, सतना जिले के खिलाड़ी सम्मलित हुए थें।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जोन स्तरीय सह अकादमिक गतिविधियां आयोजित 

समापन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी नई ऊर्जा के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करता है यदि आज की युवा पीढ़ी चाहे खेल का क्षेत्र हो, पढ़ाई का क्षेत्र या अन्य क्षेत्रों में कड़ी मेहनत और मन से कार्य करे तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जिंदगी की शुरूआत बेहतर ढंग करने और निरंतर आगे बढ़ते रहने की जरूरत है।

जोन स्तरीय सह अकादमिक गतिविधि प्रतियोगिता चित्रकला,  तारकालिक भाषण, वाद विवाद, निबंध लेखन, लघु कथा, व्यंग्य लेखन, कविता लेखन आयोजित किये गए तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर  प्राचार्य डाइट  रमाशंकर गौतम, डीपीसी  अमरनाथ सिंह सहित खिलाड़ी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ