DRMS NEWS

DRMS NEWS

नव नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. राम सिंह गुर्जर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

व्यय प्रेक्षक ने किया चेक पोस्टों  का निरीक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 7 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के  तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नव नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. राम सिंह गुर्जर ने आज जिले के अंतर्जिला  चेकपोस्ट  अमरकंटक मार्ग, चंदनिया नाका व अन्य चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए।  इसी प्रकार प्रेक्षक ने अन्य निर्वाचन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

========================

8 नवम्बर को धनपुरी नगर में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

DRMS NEWS शहडोल कार्यपालन अभियंता संचार मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी शहडोल ने बताया कि विद्युत वितरण केन्द्र धनपुरी की 11 के.व्ही. लाईन के पोस्ट मानसून रखरखाव कार्य हेतु कार्य कराया जा रहा है इसके कारण कालेज कॉलोनी एवं 11 के.व्ही. धनपुरी टाउन एक फीडर से संबंधित क्षेत्र में 8 नवम्बर 2023 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जावेगी। आवश्यकता अनुसार उक्त समय अवधि बढ़ाई और घटाई जा सकती है।

========================

ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों की सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन  7 नवंबर को 

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों की सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन  7 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कक्ष में किया जाएगा।

========================

सेक्टर क्रमांक 27 अमरहा हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने आंशिक संशोधन कर आदेश जारी किया है कि रिजर्व सेक्टर ऑफिसर डॉक्टर दीपक पांडेय पशु चिकित्सा सल्यज्ञ बांधवाबड़ा पशु चिकित्सा सेवा शहडोल को सेक्टर क्रमांक 27 अमरहा के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है

========================

निर्वाचन प्रेक्षक ने किया चेकपोस्टो व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के 85- जैतपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त  प्रेक्षक श्री हरीश कंडपाल ने  आज जैतपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट न्यूट्री अमहा एवं मतदान कं्रमाक 19 जैतपुर, 20 जैतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  प्रेक्षक ने  मतदान केंद्रों की  व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

========================

रैली निकाल कर दिया गया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल  जिले के ग्राम बरूका में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की गई। रैली के दौरान वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, वोट हमारा है अधिकार इसे हम न करें बेकार, जागो-जागो हे मतदाता तुम भारत के भाग्य विधाता, के नारे भी लगाए गए।

========================

घर-घर जाकर दिलाई जा रही मतदान की शपथ

DRMS NEWS शहडोल  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में मतदाताओं को डोर टू डोर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। साथ की कहा गया कि आने वाले 17 नवम्बर को मतदान करने अवश्य जाएं।

========================

मतदाताओं को वितरित किये जा रहे मतदान के पम्पलेट

DRMS NEWS शहडोल।  जिले के विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान का पम्पलेट वितरित कर मतदान का महत्व बताया जा रहा है। साथ ही 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाने हेतु अपील भी की जा रही है। पम्पलेट में लिखा गया कि 17 नवम्बर को नजदीकी मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करना है, एक-एक वोट है अनमोल कभी न भूले इसका मोल, सशक्त लोकतंत्र की पहचान हर नागरिक करें मतदान के स्लोगन पम्पलेट में लिखा गया।

========================

दिलाई गई मतदान की शपथ

DRMS NEWS शहडोल  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले के ग्राम बरूका में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ की  आने वाले 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील भी की गई।

========================

डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

DRMS NEWS शहडोलविधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने आदेश जारी किया है कि विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए अधिकारीयों, कर्मचारियों को जारी किये गए डाक मतपत्र को निश्चित स्थानों पर डाक मतपेटी में डाला जाए इसके लिए सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जिसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचरियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

जारी आदेश के अनुसार सुविधा केन्द्र शा. इंदिरा गांधी कन्या गृह विज्ञान महाविद्यालय शहडोल हेतु भागीरथी लहरे, अनु.अधि. राजस्व, जयसिंहनगर, श्रीमती भावना डेहरिया प्र. तहसीलदार तहसील बुढ़ार, डॉ. अमित निगम प्रध्यापक शा.शम्भूनाथ वि.वि. शहडोल, डॉ. एम.के. भटनागर प्रध्यापक शा. शम्भूनाथ वि.वि. शहडोल, के.एम. शुक्ला, प्राचार्य शा. उ.मा.वि. पिपरिया, महेन्द्र सिंह बैस व्याख्याता शा. कन्या. एमएलबी. शहडोल, के.के. मिश्रा, प्राचार्य शा. उ.मा.वि. नौढ़िया, डॉ. गजेन्द्र परते, सहा.प्रा. शा.उमा.वि. जयसिंहनगर, डॉ. राजकुमार महोबिया सहा. प्रा. शा. मा.वि. गोहापारू, मनोज तिवारी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. पचगांव, मनोज श्रीवास्तव व्याख्याता उत्कृष्ट उ.मा.वि.रघुराज क्र.2, पंकज तिलाटिया व्याख्याता शासकीय पॉलीटेक्निक शहडोल, की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसी प्रकार सुविधा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर के मेन गेट हेतु एम.पी.विराट तहसीलदार गोहपारू, सुषमा धुर्वे नायब तहसीलदार सोहागपुर, श्री वेदमणि मिश्रा मु.का.पा.अधिकारी जं.प. सोहागपुर की ड्यूटी लगाई जाती गई है।

========================

व्यय प्रेक्षक डॉ. राम सिंह गुर्जर ने एमसीएमसी की जानकारी ली

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नव नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ. रामसिंह गुर्जर ने आज सर्किट हाउस शहडोल में एमसीएमसी के संबंध मे अधिकारियों से जानकारी ली। 

गौरतलब है कि व्यय प्रेक्षक दिनेश मीणा के अवकाश पर जाने के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए डॉ. रामसिंह गुर्जर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है व्यय प्रेक्षक डॉ. रामसिंह गुर्जर से मोबाईल नम्बर 9717121935 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

========================

नीलम टाक को मिली घर बैठे मतदान की सुविधा, युवाओं से की मतदान की अपील

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर पर ही मतदान की सुविधा दी जा रही है। 

आज  जिला मुख्यालय के शांति धाम निवासी दिव्यांग श्रीमती नीला टाक को घर बैठे मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई, इसके लिए भारत निर्वाचन  आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद दिया और कहा कि होम वोटिंग की सुविधा से मैं अपने मत का प्रयोग किया। 

दिव्यांग मतदाता ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 17 को होने वाले मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, वोट डालने अवश्य जाए।

========================

घर-घर जाकर सुरक्षा और गोपनीयता से मतदान सम्पन्न कराएं- जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला मुख्यालय के शांतिधाम के पास नीलम टाक के घर जाकर घर-घर वोंटिग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मतदाताओं के घर-घर जाकर सुरक्षा और गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि चिन्हित 80 वर्ष इससे अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के द्वारा मतदान कराने के पहले उनकी आवश्यक दस्तावेजों से पहचान जरूर करें उसके उपरान्त उन्हें नमूना डाक मतपत्र से समझाये उसके उपरान्त उन्हें मतदान करवायें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान करवाते समय निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों 100 मीटर वाला नियम का पालन अवश्यक रूप से करें जिससे की आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हों। निरीक्षण के निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थें।

========================

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल  मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए   केन्द्रीय मुद्रणालय भोपाल से शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं जैतपुर हेतु प्राप्त पोस्टल बैलेट का निरीक्षण आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने किया। 

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के रख-रखांव की  व्यवस्था बेहतर हो जिससे किसी लाने-लेजाने में किसी भी प्रकार की  परेशानी न हो। इसी प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी ने अन्य आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे उपस्थित थें।

========================

मतदान दिवस 17 नवम्बर को रहेगा संवैतनिक अवकाश

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने बताया है कि जिले में मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023 को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को संवैतनिक अवकाश प्रदान किया गया है। मतदान दिवस के दिन का कामगारों, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य कामगारों के वेतन पर किसी भी प्रकार की कटौती नही की जाएगी। 

मजदूरी की नही होगी कटौती, उल्लंघन पर 500/- रूपये का जुर्माना

उन्होंने बताया कि संस्थान में कार्यरत सभी व्यक्तियों को, जिनमें आकस्मिक एवं दैनिक मजदूर भी सम्मिलित है, जो मध्य प्रदेश राज्य के पंजीकृत मतदाता है उन्हें विधानसभा आम चुनाव 2023 मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदाय किये गए है, ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित कर सके। कोई नियोजक उपधारा (1) या उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, उस पर 500 रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ