पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया साफ सफाई
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 18 जनवरी 2024
DRMS NEWS भोपाल। पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक (दूरसंचार) आदर्श कटियार के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) प्रशान्त खरे के निर्देशन में पुलिस दूरसंचार मुख्यालय के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 जनवरी 2024 को वृहद स्तर पर श्रमदान कर कार्यालय परिसर एवं आस– पास की साफ सफाई की गई।
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना द्वारा पुलिस दूरसंचार मुख्यालय का भ्रमण कर विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। पुलिस महा निदेशक मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए आदेश के तहत आज दूरसंचार मुख्यालय के साथ–साथ प्रदेश की समस्त पुलिस रेडियो शाखा कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया।
अमनि(दूरसंचार) श्री कटियार द्वारा पुलिस दूरसंचार मुख्यालय के सभी पुलिस कर्मियों को कार्यालय में एवं आस–पास हर समय साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित एवं प्रोत्साहित किया गया। विशेष सफाई अभियान में पुलिस उमनि श्री खरे द्वारा पुलिसकर्मियों को कार्यालयों को स्वचछता की दृष्टि से अनुकूल वातावरण निर्मित करने और साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।
सफाई अभियान कार्यक्रम के समय पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) आदर्श कटियार पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) प्रशान्त खरे एवं पुलिस दूरसंचार मुख्यालय के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ========
0 टिप्पणियाँ