खेती की आधुनिक तकनीकी किसानों तक पहुंचाए - अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 4 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अशोक वर्णवाल ने कहा कि खेती, पशुपालन, मतस्य पालन की आधुनिकतम तकनीकी किसानों तक पहुंचना चाहिए तथा आधुनिक कृषि तकनीकी का लाभ किसानों को मिलना चाहिए।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहडोल संभाग के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं होना चाहिए।
सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं- अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मत्स्य पालकों एवं पशुपालन करने वाले किसानों को भी प्राथमिकता के साथ क्रेडिट कार्ड मुहैया कराएं। अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण आज शहडोल में कृषि विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि जिले की प्रमुख फसलों के रिसर्च सेंटरों में जाकर, फसल उत्पादन की नई तकनीकी सीखें और इस आधुनिक तकनीकी का प्रचार-प्रसार किसानों के बीच कराएं।
उन्होंने कहा कि खेती पशुपालन मत्स्यपालन की आधुनिकत्तम तकनीकी किसानों तक हर हाल में पहुंचाए। उन्होंनें कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में मिट्टी परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए तथा मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारियों द्वारा किसानों के जीवन्त सम्पर्क स्थापित कर किसानों को समुचित मार्गदर्शन और समझाइस देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वो की कितनी कमी है इस संबंध में भी किसानों को जागरूक करना चाहिए। उन्होनें यह भी निर्देश दिए कि किसानों के फसल बीमा के लिए शहडोल संभाग के सभी कृषि विभाग के अधिकारी निरंतर जोर लगाए।
उन्होंने कहा कि मैदानी कृषि अधिकारी किसानों के बीच जाकर फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दें तथा फसल बीमा योजना के प्रकरण भी तैयार कराएं। उन्होनें कहा कि शहडोल संभाग में अरहर की फसल को प्रोत्साहित करें।
किसानों को अरहर की फसल 120 दिन में पकने वाली पूसा 16 किस्म की जानकारी दें तथा किसानों को भरपूर मात्रा में कम समय में पकने वाली अरहर के बीज भी समुचित मात्रा में उपलब्ध कराएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में सुगंधित धान की खेती को प्रोत्साहित करें। अपर मुख्य सचिव नें निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी कस्टम हायरिंग सेंटरों का वेरीफिकेशन भी कराएं। बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्योें की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग अनिल सुचारी, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट, कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्रीमती इला तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर तन्मय वशिष्ट शर्मा, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु जनपदवार रूट चार्ट निर्धारित
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि 05 जनवरी को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत मिठौरी एवं हर्राटोला में, जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत जमगांव, खोहरा, कदमहा एवं नगपुरामें, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुबरा एवं गोपालपुर में, जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत झिरिया एवं गोपालपुर में, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत लेदरा एवं छुहरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।
0 टिप्पणियाँ