DRMS NEWS

DRMS NEWS

संकटापन्न योजना के तहत जनजातिय कार्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा 10-10 हजार रूपये एवं ग्राम पंचायत ने 5 हजार रूपये की सहायता राशि किया प्रदान

कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को बधाया ढांढ़स, सहायता राशि की प्रदान

शहडोल 9 फरवरी 2024-  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 09 फरवरी 2024 को तहसील बुढ़ार के दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र केशवाही के अंतर्गत ग्राम बरगंवा-18 में पहुंचकर हाथी के हमले से मृतक सुरेश पाव पिता स्व.रामस्वरूप पावं के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। 

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने संकटापन्न योजना के तहत जनजातिय कार्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा 10-10 हजार रूपये एवं ग्राम पंचायत द्वारा 5 हजार रूपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

इस अवसर पर डीएफओ दक्षिण वन मंडल श्रद्धा पेंद्राम, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।


कलेक्टर ने शा. माध्यमिक विद्यालय बरगवां का किया निरीक्षण

शहहोल।  शहडोल जिले के जपनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत बरगवां-18 में शा.माध्यमिक विद्यालय बरगवां का कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 09 फरवरी 2024 को निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय आएं। उन्होंने मध्यान्ह भोजन पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होनें निर्देश दिए कि बच्चों को स्वच्छ पानी एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मिलना चाहिए।

 इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  आनंद राय सिन्हा, खंड शिक्षा अधिकारी बुढ़ार डीके निगम, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।


[2/9, 6:05 PM] Ramavtar Kori शहडोल PRO: 


दागना कुप्रथा रोकने कलेक्टर की अगुवाई में निकाली गई रैली

शहडोल 9 फरवरी 2024- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 09 फरवरी 2024 को तहसील बुढ़ार के ग्राम पंचायत बरगंवा-18 के भ्रमण के दौरान राजस्व महा अभियान के तहत किये गए राजस्व कार्याें की समीक्षा की। 

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देषित किया कि राजस्व महा अभियान के तहत सीमांकन, बटवारा, नक्शा तरमीम सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किये जाए। 

कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों के ईकेवायसी नहीं हुए हैं उनका तत्काल  ई-केवाईसी कराएं ताकि सभी पात्र किसानों को  किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो सके। 

राजस्व अभियान के तहत किये गए कार्याें की कलेक्टर ने की समीक्षा

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दर्ज सभी राजस्व प्रकरणों का 29 फरवरी तक अनिवार्य रूप से निराकरण करें।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर की अगुवाई में ग्राम पंचायत बरगंवा-18 में महिलाओं द्वारा दगना कुप्रथा को रोकने के लिए रैली निकाली  गई। 

रैली के दौरान बताया गया कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में निमोनिया की बीमारी छोटे बच्चों को होती है, निमोनिया होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। 

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थें।


[2/9, 6:56 PM] Omkar Jaiswal सोशल मीडिया हैण्डलरPro. sdl:



कलेक्टर ने तहसील कोर्ट का किया निरीक्षण, प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश


शहडोल 9 फरवरी 2024- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के तहसील कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदन जो तहसील कोर्ट में लंबित है उनका निराकरण पटवारियों के माध्यम से सुनिश्चित किए जाए। 

उन्होंने कहा कि तहसील न्यायालय में किसी भी प्रकार के राजस्व प्रकरण लंबित न रहे इसका ध्यान रखें। कलेक्टर ने नामांतरण, बटवारा, नक्शा तरमीम सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


[2/9, 7:13 PM] Omkar Jaiswal सोशल मीडिया हैण्डलरPro. sdl: 



कलेक्टर ने खरीदे अमरूद, बाल मेला का किया निरीक्षण

शहहोल 09 फरवरी 2024-  शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत बरगवां-18 में 09 फरवरी 2024 को शा.माध्यमिक विद्यालय बरगवां के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए बाल मेले का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने किया। 

निरीक्षण के दौरान बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने टमाटर, अमरुद, आलू इत्यादि के स्टाल लगाए थे। जहां कलेक्टर ने पहुंचकर अमरूद भी खरीदे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ