मोटराइज्ड ट्रायसायकिल एवं सुगम्य केन वितरित हेतु किया गया शिविर का आयोजन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 16 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज शहडोल नगर स्थित टेक्निकल ग्राउंउ में साउथ ईस्टन कोल्डफिल्ड लिमिटेड के सीएसआर के तहत एलिम्को जबलपुर एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण शहडोल के माध्यम से मोटराइज्ड ट्रायसायकिल एवं सुगम्य केन वितरित हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान जिले के सोहागपुर, गोहपारू एवं नगर पालिका शहडोल अन्तर्गत कुल 36 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसायकिल एवं 03 हितग्राहियों को सुगम्य केन प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री राहुल कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी, एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर गौरव सिंघल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जिले में मिलावट से मुक्ति चल रहा अभियान, बबलू डेयरी एवं राजस्थान स्वीट्स में की गई खाद्य पदार्थों की जांच
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खाद्य पदार्थों को मिलावट से मुक्त करने हेतु जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस कड़ी में आज शहडोल नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित बबलू डेयरी एवं राजस्थान स्वीट्स में खाद्य विभाग द्वारा गठित दल के द्वारा खाद्य पदार्थों का विशेष परीक्षण किया गया।
परीक्षण के दौरान डेयरी में विक्रय हेतु रखे पनीर, घी, मिठाई, सहित अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर खाद्य विभाग द्वारा चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही दुकान एवं डेयरी के लायसेंस एवं लायसेंस अवधि की भी जांच की गई।
परीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेयरी संचालक को निर्देश दिए की किसी भी प्रकार का प्लास्टिक की कोई भी वस्तु पॉलीथीन, थैला, डिस्पोजल ग्लास आदि का उपयोग न करें।
निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राम नरेश जाटव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, नायब तहसीलदान सोहागपुर श्रीमती सुषमा धुर्वे, नापतौल निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
खाद्य पदार्थां की जांच हेतु तहसील स्तर पर जाचं दल गठित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत दल गठित किया है। जानकारी के अनुसार जैतपुर तहसील हेतु तहसीलदार जैतपुर मुनेश्वर विराट, थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर. एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अशोक सिंह को। इसी तरह ब्योहारी तहसील हेतु नायब तहसीलदार ब्यौहारी शिवकुमार सिंह, थाना प्रभारी ब्यौहारी मुन्नालाल रंगडाले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर के ठाकुर नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ के.पी.पनिका को। तहसील बुढार के लिए नायब तहसीलदार बुढ़ार श्रीमती याचिका परतेती, थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ अशोक सिंह को । तहसील गोहपारू हेतु नायब तहसीलदार गोहपारू रामकिशोर पदमाकर, थाना प्रभारी गोहपारू जय विनय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर. एन. जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ आर.के. पाठक को। तहसील सोहागपुर हेतु नायब तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती सुषमा धुर्वे, थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रागवेन्द्र तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर. एन. जाटव, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. दिलीप प्रजापति, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका मोती लाल सिंह को। तहसील जयसिंहनगर हेतु नायब तहसीलदार जयसिंहनगर भुवनेश्वर सिंह, थाना प्रभारी जयसिंहनगर सतेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती दीप्ती सिंह, नापतौल निरीक्षक रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. साकेत कुमार मिश्रा को जांच दल में शामिल किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त जांच अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच कर नमूना लेंगे एवं खाद्य पदार्थों दूध व दूध से बने सभी प्रकार के खाद्य पदार्थाें, खाद्य तेल एवं मसाले युक्त सभी पदार्थों की सेंपलिंग एवं लायसेंस की जांच की जायगी।
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मौके पर जांच की जायेगी। स्कूल एवं कालेजों में मिलावट के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मध्यान्ह भोजन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से की जावेगी। साथ ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी की अपने क्षेत्र में जांच कार्यवाही पूर्ण कर प्रभावी कार्यवाही कराने की जिम्मेदारी होगी।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
ईव्हीएम वेयरहाउस एवं एफएलसी के कार्यों का किया गया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस में ईवीएम एवं एफएलसी के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने बेल बैंगलोर से आए हुए इंजीनियरों से ईवीएम एवं एफएलसी माकपोल की जानकारी ली एवं रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे, बेल बैंगलोर से आए हुए इंजीनियरों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ