DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को होगा मतदान

 जुलूस, सभा व रैली के आयोजनों हेतु समक्ष अधिकारी से लेनी होगी अनुमति- जिला निर्वाचन अधिकारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्टैडिंग कमेटी की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 

शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए 20 मार्च 2024 को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन होगा, 27 मार्च को नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं 19 अप्रैल को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। 

स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने बताया कि राजनैतिक दल, संस्था, संगठन, व्यक्ति, बिना सक्षम अनुमति प्राप्त किये, किसी भी प्रकार की वाहन रैली नहीं निकालेगा। सक्षम अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही चुनाव प्रचार एवं चुनाव सामग्री परिवहन हेतु वाहनों का उपयोग किया जा सकेगा। 

धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस के लिए अनुमति आवश्यक

इसी प्रकार बिना अनुमति धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस आदि के लिए भी विधिवत अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, उपखण्ड मजिस्ट्रेट से ली जाना आवश्यक होगा। कोई भी राजनैतिक दल, संस्था अथवा संगठन किसी भी सार्वजनिक स्थान पर सभा, समारोह, जलसा आदि बिना अनुमति के नहीं करेंगे। 

सड़क, स्कूल, मैदान तथा शासकीय कार्यालयों के परिसर में सभा इत्यादि पूर्णतया निषिद्ध रहेगी । कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान, मार्ग, मकानों की छत पर आतिशबाजी का प्रयोग नहीं करेगा। शासकीय कार्यालयों के परिसर में सभा इत्यादि पूर्णतः निषिद्ध रहेगी। 

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हेाने के साथ ही सम्पत्ति विरूपण, शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। 

शहडोल जिले में कुल 7,84,944 मतदाता

बैठक में बताया गया कि 8 फरवरी 2023 की स्थिति में शहडोल जिले में कुल 7,84,944 मतदाता है, जिसमें  महिला 3,99,692 पुरूष 3,85,243 एवं 9 थर्ड जेंडर शामिल है। 8 फरवरी 2023 की स्थिति में कुल 14714 दिव्यांग मतदाता एवं 85 एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 3023 शामिल है। 

बैठक में  पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, एसडीएम अरविंद शाह, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, अनिल श्रीवास्तव, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ