
नवागत कमिश्नर बी.एस. जामोद ने पदभार ग्रहण किया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। राज्य शासन द्वारा शहडोल संभाग के लिए नियुक्त नवागत कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने कमिश्नर कार्यालय शहडोल में कमिश्नर शहडोल संभाग का पद भार ग्रहण किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2006 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद कलेक्टर दतिया, कलेक्टर अशोकनगर, संचालक लोक शिक्षण, कमिश्नर पंचायत राज, सचिव निर्वाचन आयेाग, गृह परिवहन शिक्षा, आर्थिक सांख्यकी एवं निति आयोग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैैं। कमिश्नर बी.एस. जामोद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिहोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल, अपर कलेक्टर रतलाम, के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ