DRMS NEWS

DRMS NEWS

हर एक गांव में पेयजल की समस्या का निराकरण हमारा लक्ष्य

अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पेयजल समस्या का निराकरण सुनिश्चित कराए- कमिश्नर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का सतत रूप से भ्रमण करें, दूर-दराज के गांव में जाकर पेयजल व्यवस्था की निरंतर मानीटरिंग करें। 

कमिश्नर ने कहा है कि जहां  हैंडपंप खराब हैं, नल जल योजनाएं बंद पड़ी हैं, ऐसे बंद पड़ी नल जल योजनाओं और हैडपंपों केा शीघ्र सुधारें तथा लोगों को शुद्ध पेयजल समुचित मात्रा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की 

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के यंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रमीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था के संबंध में प्रतिदिन उनसे बात करें, और ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल व्यवस्था के संबंध में उन्हें अवगत कराएं। 

हर एक गांव में पेयजल की समस्या का निराकरण हमारा लक्ष्य

उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकाल में हर एक गांव में पेयजल की समस्या का निराकरण करना हम सभी का लक्ष्य है कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल सभाग के सभी नागरिकों और ग्रामीणों को समुचित पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के अधिकाारी कर्मचारी समन्वय बनाकर निरंतर कार्य करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद कमिश्नर कार्यालय में आयोजित पेयजल व्यवस्था की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को  निर्देशित कर रहे थे।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल के स्त्रोत सूख गए हैं, ऐसे गांव में जहां पेयजल से भरे कूप हैं अथवा नलकूप हैं का अधिकरण करना सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। 

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि ग्रीष्म काल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का मैदानी अमला सजगता के साथ कार्य करें, जहां नल जल योजनाएं अथवा हैंडपंप खराब होने की शिकायतें मिलती हैं ऐसी शिकायतों का निराकरण अधिकारी तत्काल कराना सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को ताकित करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की शिकायतें मिलने पर मैं संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करूंगा तथा उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करूंगा।

बैठक में कमिश्नर ने अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र एवं उमरिया जिले के आकाशकोट क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि पुष्पराजगढ़ एवं आकाशकोट की पेयजल व्यवस्था पर अधिकारी विशेष ध्यान केन्द्रित करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकाश मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पांडेय, एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

गुरु ग्राम हरियाणा में बालक बास्केट बॉल प्रतियोगिता 27  अप्रैल से 30 अप्रैल तक के आयोजन हेतु  खिलाड़ी चयनित

DRMS NEWS शहडोल सहायक संचालक खेल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय शालेय 17 वर्ष बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरुग्राम हरियाणा में 27 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित  की जाएगी। 

बास्केटबाल प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश की चयनित बास्केटबॉल टीम में लक्ष्य बत्रा शहडोल उत्कर्ष शहडोल सीकर शुक्ला शहडोल कृष्णा चौरसिया शहडोल रूद्र मनीष देसाई जबलपुर अमन कश्यप इंदौर आजम खान जबलपुर आदित्य सिंह इंदौर तनिष्क पांचाल उज्जैन सुशांत वर्मा भोपाल सुनारिया ग्वालियर टीम के जनरल मैनेजर ओ.पी. चौधरी शहडोल मैनेजर जगजीत सिंह जबलपुर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव को टीम में चयनित किया गया है। 

कमिश्नर एवं एडीजीपी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

चयनित खिलाड़ियों को कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद, एडीजीपी डी.सी.सागर,  डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर कलेटर उमरिया धर्मेंद्र कुमार जैन, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जिले के अशासकीय विद्यालय के संचालकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

DRMS NEWS शहडोल  कलेक्टर तरूण भटनागर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल फूल सिंह मरपाची ने अशासकीय ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल शहडोल, अशासकीय शांति मेमोरियल स्कूल शहडोल, अशासकीय भारतीयम पब्लिक स्कूल ब्यौहारी, अशासकीय क्रिस्ता ज्योति उ.मा.वि. ब्यौहारी (सी.बी.एस.ई), अशासकीय भारत माता उ.मा.वि. शहडोल, अशासकीय गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल शहडोल (सी.बी.एस.ई), अशासकीय ज्ञान निकेतन स्कूल बुढ़ार, अशासकीय विद्या सागर सीनियर सेकेन्डरी स्कूल बुढ़ार, अशासकीय, एम.जी.एम. स्कूल गोपालपुर बुढ़ार, अशासकीय एम.जी.एम. स्कूल धनपुरी (सी.बी.एस.ई), अशासकीय ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल बुढ़ार, अशासकीय स्प्रिंग बैली स्कूल धनपुरी, अशासकीय मिलेनियम ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल ब्यौहारी, अशासकीय सतगुरू पब्लिक स्कूल शहडोल, अशासकीय विवेक पब्लिक स्कूल शहडोल, अशासकीय सत्य साँई इंग्लिश मीडियम स्कूल शहडोल के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा 07 दिवस के अंदर अपना प्रति उत्तर प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है।  

जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि निजी स्कूलों द्वारा पाठ्य पुस्तकों, यूनिफार्म एवं शैक्षणिक सामग्री के क्रय हेतु पालकों पर अनुचित दबाव बनाए जाने के संबंध में उक्त आशय की शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर जिला शहडोल द्वारा निजी विद्यालयों के निरीक्षण हेतु विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया। 

विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन कलेक्टर जिला शहडोल की अध्यक्षता में गठित जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन का जिला समिति द्वारा परीक्षण किया गया। विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर विद्यालयों में म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के वर्ष 2015 में जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों एवं म.प्र. निजी विद्यालय अधिनियम 2020 में वर्णित नियमो, निर्देशो, उपबंधों का पालन नहीं किया गया है एवं कमियां पाई गई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ