सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर 1.10 किलो गांजा के साथ आरोपी राहुल मिश्रा को किया गिरफ्तार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। थाना कोतवाली में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्थानिय लल्लु महरा के घर के पास वाले मैदान, सिंहपुर रोड में एक सफेद रंग का झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर किसी ग्राहक को बिक्री करने के उद्देश्य से खड़ा है, यदि पकड़ा गया तो बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया जा सकता है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सउनि. कामता पयासी, राकेश बागरी, विश्वनाथ तिवारी, प्र.आर. दिनेश प्रसाद केवट, उमेश तिवारी, आर. निर्मल मिश्रा ने लल्लू महरा के घर के पास वाले मैदान सिंहपुर रोड के पास घेराबंदी कर देखा तो एक व्यक्ति सफेद रंग का झोला लिये मैदान में घूमता हुआ दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं झोले में कुछ सामग्री रखा था, जिसने अपना नाम पता पूछने पर नाम राहुल मिश्रा पिता चन्द्र शेखर मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 29 बिजली आफिस के पास सिंहपुर रोड का होना बताया, उसके कब्जे में रखे झोले की तलाशी ली गई जो झोला के अन्दर में एक पन्नी के अन्दर 1.10 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 15,000 (पन्द्रह हजार रूपए) रूपये पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उन्होनें कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
1.10 किलो गांजा के साथ मौके पर आरोपी भूखन रजक गिरफ्तार
DRMS NEWS शहडोल। थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना के आधार पर सउनि. जवाहर लाल राय ने आरोपी भूखन रजक पिता रामाधीन रजक उम्र 63 वर्ष निवासी सोहागपुर गढ़ी के कब्जे से 1.10 किलो अवैध मादक पदार्थ कीमती 11,000 रूपये को
गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जैतपुर तिराहा बुढ़ार पर प्रियांशू कोल चाकू सहित पकड़ाया, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम जैतपुर तिराहा व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। सूचना पर बुढ़ार पुलिस स.उ.नि. ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताए हुए स्थान में दबिश देकर आरोपी प्रियांशू कोल पिता हेतराम कोल उम्र 24 वर्ष निवाली जैतपुर तिराहा को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद लोहे के चाकू (बका) कीमत 150 रु. मिला। जिसे जब्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जयसिंहनगर एवं ग्राम बैरिहा में आबकारी एक्ट के तहत 02 कार्यवाही में हाथ भट्टी 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
DRMS NEWS शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र.आर. बृजभान सिंह ने स्थानीय जयसिंहनगर में आरोपी रनसू अहिरवार की पत्नी निवासी स्थानीय जयसिंहनगर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उ.नि. जीवन सिंह ने स्थानीय ग्राम बैरिहा में आरोपी रामेश्वर सिंह गोंड की पत्नी निवासी ग्राम बैरिहा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस के द्वारा अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सरईकांपा, चूना भट्टा के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बिक्री करने के उद्देश्य से संग्रहण कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना बुढ़ार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स.उ.नि. हरिकिशोर जाटव ने सूचना के स्थान पर से 02 क्विंटल अवैध कोयला होना पाया, जिसपर आरोपी सिराज अहमद कब्जे से प्राप्त कोयला से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मांगने पर कोई भी दस्तावेज होना नहीं पाया। जिससे बुढ़ार पुलिस द्वारा उक्त अवैध कोयले को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध भादवि. एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 109 चालानों में 42,100/- रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 109 चालानों में 42,100/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही निरंतर जारी है।
आदेशों के परिपालन में पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।

0 टिप्पणियाँ