DRMS NEWS

DRMS NEWS

टैक्सी यूनियन कार्यालय में सेवा निवृत्त कमिश्नर राजीव शर्मा का आत्मीय स्वागत

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का गांधी चौक में ब्राह्मण समाज, टैक्सी यूनियन एवं जनपरिषद ने किया भव्य स्वागत 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल परशुराम जन्मोत्सव में ब्राह्मण समाज, टैक्सी यूनियन एवं जनपरिषद द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा  एवं सभी विप्र जनों का स्वागत फल, प्रसाद, मिष्ठान एवं पुष्प से गांधी चौक में  किया गया।

पियूष गर्ग ने भगवान परशुराम जयंती शोभा यात्रा में शामिल शहडोल संभाग के समस्त विप्र जनों का सादर अभिवादन, अभिनंदन करते हुए  आग्रह किया कि आप सभी यूँ ही हम पर आशीर्वाद बनाए रखें एवं समाज का मार्गदर्शन करते रहें। 

टैक्सी यूनियन कार्यालय में सेवा निवृत्त कमिश्नर राजीव शर्मा का आत्मीय स्वागत

इस दौरान टैक्सी यूनियन के कार्यालय में सेवा निवृत्त शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा का वरिष्ठ भाजपा नेता पं. जयप्रकाश नारायण व गर्ग पियूष गर्ग ने आत्मीय स्वागत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर डा. बाल्मीक गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता सुदीप खरे, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र दुबे, समाज सेवी रविन्द्र तिवारी, डा. नरेन्द्र तिवारी, गोपाल शर्मा सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ