राजस्व एवं खनिज विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, राजस्व एवं खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल निकुंज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजस्व एवं खनिज विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर, कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर, कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन, सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
पीपीओ पर पेंशन भुगतान संबंधी दिशा निर्देश
शहडोल 16 मई 2024 जिला पेंसन अधिकारी ने जानकारी दी है की संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा म०प्र भोपाल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक गोविन्द्रपुरा भोपाल से वापस प्राप्त सेवानिवृत्त/मृतकर्मचारियों/अधिकारियों (पेंशनरों के पेंशन) अदायगी आदेश पेंशन भुगतान बंद होने के उपरांत जो वर्ष 2017 तक के कुल 35 पीपीओ वापस प्राप्त हुये है।
इन पीपीओ का परीक्षण इस बिन्दु पर किया जाना है कि सबंधित पेंशनर/परिवार पेंशनर के उपरांत भी कोई ऐसा वारिसान जो म०प्र पेंशन नियम 1976 के नियम 42 के तहत पात्रता रखता हो संबंधित विभाग के माध्यम से जिला पेंशन कार्यालय शहडोल को शासन के नियमानुसार पेंशन नियम के तहत आवेदन 20 मई 2024 तक प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित दिनांक 20 मई 2024 तक कोई भी आवेदन प्राप्त न होने से यह माना जावेगा की जो पीपीओ भारतीय स्टेट बैंक गोविन्द्रपुरा भोपाल से वापस प्राप्त हुये है वो सभी बंद किये जाने योग्य है, एवं उनका कोई भी वैद्य वारिसान जो परिवार पेंशन की पात्रता रखता है शेष नही है।
समयावधि समाप्त होने के उपरांत सभी 35 पीपीओ नस्तीवद्व किये जाने हेतु संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा म०प्र भोपाल को सूचित कर दिये जावेगें।

0 टिप्पणियाँ