DRMS NEWS

DRMS NEWS

पंडित शंभूनाथ शुक्ला महाविद्यालय में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित हुआ संवाद, कार्यशाला का कार्यक्रम

कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार 

शहडोल (drms news)। जिला कार्यक्रम अधिकारी  मनोज लारोकार के  नेतृत्व में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अभियान अंतर्गत 29 नवम्बर 2024 को घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद, कार्यशाला का आयोजन पंडित शंभूनाथ शुक्ला महाविद्यालय शहडोल  में किया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बालक बालिकाओं व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की भागीदारी रही ।  कार्यक्रम में समाज में पुराने जमाने से चल रही कुरीति जैसे दागना प्रथा आदि के रोकथाम के विषय में मार्गदर्शन दिया गया एवं पीसीपीएनडीटी के तहत् कन्या भ्रूण हत्या प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारियां दी गई। महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा अधिनियम एवं पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेन्टर में दिए जाने वाली सेवाएं तथा आज के परिवेश में महिलाओं की बढती भागीदारी से अवगत कराया गया।

इसी प्रकार 28 नवम्बर 2024 को "हम होंगे कामयाब पखवाड़ा" अंतर्गत बुढ़ार परियोजना में महिला सुरक्षा संवाद ,जेंडर आधारित हिंसा की रोकथम विषय पर थाना प्रभारी संजय जायसवाल द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जेंडर आधारित हिंसा का मनोवैज्ञानिक प्रभाव, जेंडर संवेदनशीलता पर भी चर्चा की गई। 

थाना प्रभारी के द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों की जानकारी भी दी गई,शी बॉक्स के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमे कार्यस्थल पर महिलाओ का योन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने एवं उसके निराकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर शोभा नामदेव, डा. सुनील त्रिपाठी, डॉ. शिखा गुप्ता, बीपीएम विवेक वर्मन, बीसीएम शिखा गुप्ता की उपस्थिति रही।

इसी तरह गोहपारू में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

परियोजना कार्यालय गोहपारू अंतर्गत ग्राम पंचायत करूआ में 26 नवम्बर 2024 को महिला सुरक्षा संवाद एवं जेन्डर आधारित हिंसा की रोकथाम पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, शौर्यादल सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

"महिला सुरक्षा संवाद एवं जेन्डर आधारित हिंसा की रोकथाम" पर की चर्चा 

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती सतवंत कौर हूरा के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विषय पर संवाद किया गया महिला हिंसा रोकथाम करने की जानकारी दी गई पुलिस विभाग से ए.एस.आई प्रताप सिंह के द्वारा साइबर क्राइम से बचने के उपाय की जानकारी दी गई एस. आई पी. एस. धुर्वे के द्वारा महिला हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई बचाव एवं उपाय के बारे में जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के बाद संविधान दिवस की शपथ ली गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी गोहपारू, पर्यवेक्षक, पटवारी, पुलिस विभाग की टीम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शौर्यादल के सदस्य, ग्रामीण महिलाऐं एवं बालिकाऐं उपस्थित थी।

इसी तारतम्य में विंध्य नर्सिंग कॉलेज कल्याणपुर जिला शहडोल (म. प्र.)  में  युवाओं के साथ जेंडर आधारित हिंसा पर संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश मिश्रा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें युवाओं के साथ जेंडर समानता के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुश्री अंकिता सिंह परिहार लीगल एंड डिफेंस काउंसल के द्वारा भारतीय न्याय संहिता की विस्तृत जानकारियां दी गई। रविंद्र तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा साइबर सुरक्षा एवं उनसे जुड़ी सावधानियों से युवाओं को अवगत कराया गया।

विकास पाण्डेय डीएसपी महिला थाना शहडोल के द्वारा महिला सुरक्षा एवं उनसे जुड़े कानून व कानूनों में हुए संशोधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। साथ ही महिला ऊर्जा डेस्क के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का समापन अखिलेश मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर से सपना पाण्डेय काउंसलर भानुप्रिया केसवर्कर व कुंदन विश्वकर्मा आईटीवर्कर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ