
drms news (शहडोल)। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में संभाग स्तरीय पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उन्नत किस्म के दुधारू पशु मुहैया कराए एवं पशुपालकों को दुधारू पशुओं को पालने के लिए प्रेरित करें।
कमिश्नर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा की
आपने संभाग में संचालित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गौशालाओं को उत्पादक गतिविधियों से जोड़ा जाए। ऐसे गौवंश जिन्हें प्रोडक्टिव बनाया जा सकता है। उनका चिन्हांकन कर हिरण्यगर्भाधान योजना के तहत कृतिम गर्भाधान कर उन्नत नस्ल के पशुधन को बढ़ाया जाए। साथ ही गोबर एवं गौमूत्र से प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती में उपयोग किए जाने वाले जैविक खाद तथा कीटनाशकों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में तीनों जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं उपस्थित रहे।
कमिश्नर ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कर प्राप्त लक्ष्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करें। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए नए पशुपालकों को प्रोत्साहित करें तथा नई डेयरी का संचालन करने वाले हितग्राहियों को विभागीय अमले के माध्यम से पशुओं का बीमा करने के साथ ही पशु आहार, टीकाकरण, तथा उपचार की सतत सलाह एवं मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। आपने जिले में दुग्ध सहकारी समितियों के गठन को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें मिल्क रूट से जोड़ने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
कमिश्नर ने शहडोल संभाग में पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित क्षीर धारा ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, निर्माणाधीन गौशालाओं, सेक्स सॉर्टेड सीमेन, गौशालाओं में नस्ल सुधार टैग की प्रगति, बधियाकरण, आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर योजना, डेयरी प्लस योजना, बैगा जनजाति को मुख्य मंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, बकरी इकाई योजना, सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ