DRMS NEWS

DRMS NEWS

धनपुरी नगरपालिका के विकास कार्यों की गाथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर होगी प्रदर्शित, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ धनपुरी आमंत्रित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने जानकारी दी है कि कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव कार्यक्रम में धनपुरी नगर पालिका द्वारा किए जा रहे शहरी विकास कार्यों, नवाचारों, सुशासन तथा नागरिक सेवा सुधारों सहित विभिन्न विकास पहलों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि धनपुरी नगर पालिका के सफल प्रयासों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया जाएगा। इसी क्रम में सीएमओ धनपुरी को कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम द्वारा भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव के अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय संवाद का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2026 तक भोपाल में किया जाएगा। लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था से प्राप्त यह आमंत्रण धनपुरी नगर पालिका के लिए गौरव का विषय है, जिससे नगर के विकास कार्यों को वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान प्राप्त होगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ