
drms news (मानपुर-उमरिया)। गणतंत्र दिवस की संध्या बेला पर सामुदायिक भवन उमरिया में प्रदेश के संस्कृति विभाग, स्वराज संथान, जन सम्पर्क संचालनालय एवं जिला प्रशासन व्दारा आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति तथा पारंपरिक गीतों की भीनी खुशबू से उपस्थित सुधी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डिंडौरी से आए पद्मश्री विभूषित अर्जुन सिंह धुर्वे ने दीप प्रज्जवलन करके किया ।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिला डिंडौरी से आए पद्मश्री विभूषित अर्जुन सिंह एवं उनकी 12 सदस्यीय टीम ने आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान उनके व्दारा कर्मा, रीना तथा फागुन के समय गाए जाने वाले बैगा फाग गीत पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। टीम व्दारा प्रस्तुत किए गए कर्मा, रीना तथा बैगा फाग नृत्य की उपस्थित जनों ने सराहना की। इसके बाद बैतूल से आये चुन्नीलाल ने राधारानी पर आधारित गीत एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । चुन्नीलाल एवं उनकी टीम व्दारा एक राधा एक मीरा, चिठ्ठी आई है सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में स्थाानीय कलाकार प्रेमशंकर मिर्जापुरी ने बेटियो के प्रोत्सासहन पर आधारित स्वरचित गीत तथा महाविद्यालय उमरिया के छात्र छात्राओ ने नंबर वन उमरिया जिला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी ।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भारत पर्व भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं को संरक्षण प्रदान करता है । उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा लोक संस्कृतियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया जाने वाला यह एक सफल प्रयास है। लोक संस्कृतियों के जुड़ने से जहां भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृतियों की जानकारी मिलती है वहीं विभिन्न संस्कृतियां जुड़कर राष्ट्र को संगठित एवं मजबूत बनाती है। इस अवसर पर उन्होंने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों एवं दर्शकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान जिला डिंडौरी से आए पद्मश्री से सम्मानित अर्जुन सिंह एवं उनकी टीम तथा जिला बैतूल से आए चुन्नीलाल को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, एसडीएम पाली मीनांक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, जिला प्रमुख अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ