
drms news (मानपुर-उमरिया)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मानपुर खेल मैदान में विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने ध्वजारोहण किया।
केशव प्रसाद विश्वकर्मा (लाली) ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, एस डी एम मानपुर हरनीत कौर कलसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार पंडित रामपाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में राजा द्विवेदी द्वारा नव ज्योति हाई स्कूल मानपुर में अशोक गौतम सरस्वती हाई स्कूल में ध्वजारो वहां किया गया 0 स्टेट बैंक कोऑपरेटिव बैंक 0 प्रगति होटल नायरा पेट्रोल पंप एचपी गैस एजेंसी 0 के साथ ही सभी प्राइवेट स्कूल एवं शासकीय स्कूलों में ध्वजारोहण किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ