
drms news (मानपुर-उमरिया)। खंड पार्थेश्वर महादेव विवाह उत्सव समिति मानपुर के सदस्य सचिन बबलू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति समिति द्वारा इस वर्ष भी दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महादेव की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।बारात का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से फॉरेस्ट ऑफिस शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होगा।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारात में ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर महादेव की बारात नगर के बस स्टैंड और मुख्य बाजार से होती हुई नगर के हृदय स्थल, पुरानी बाजार रामलीला मैदान पर स्थित काली मंदिर पहुंचेगी। यहां शिव विवाह का आयोजन होगा और महा आरती होगी। समारोह का समापन रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद के वितरण से होगा।
समिति के प्रमुख सदस्य लाला यादव, अनिरुद्ध गुप्ता, बबलू शुक्ला, विकाश शुक्ला, शालू गुप्ता, बसंत नामदेव, शिवम यादव, अनीश विश्वकर्मा, शिवम नामदेव और दुर्गेश कुशवाहा ने नगर के सभी शिव भक्तों, माताओं बहनों, समाजसेवियों और पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस महापर्व में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की शिव बारात में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें। आप सभी भक्तों का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन को सफल बनाने में सहायक होगा। नगर के सभी शिव भक्तों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित हो कर देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का शिव विवाह कार्यक्रम एवं महा आरती कर महाप्रसाद ग्रहण करें ।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ