DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन का सशक्त प्रतिबिम्ब है बजट- 2026- जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिला भाजपा अध्यक्ष  आशुतोष अग्रवाल ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा का सशक्त प्रतीक है यह बजट। वर्ष 2026–27 का बजट जन-केंद्रित विकास को नई दिशा देने वाला एक मजबूत कदम है। यह बजट हर परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर सुनिश्चित करते हुए गरीब-कल्याण की नीतियों को और अधिक सशक्त बनाता है।

चर्चा के दौरान मनोज श्रीवास्तव को जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के अंतर्गत प्रशिक्षण और उत्पादन सहायता के माध्यम से खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस उद्देश्य के लिए बजट में ₹2, 27, 429 करोड़ का महत्वपूर्ण आवंटन किया गया है। अंत्योदय की भावना से प्रेरित यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।

शिक्षा से स्वरोजगार तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का सशक्त प्रतिबिंब है। बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स के विकास से एजुकेशन-इंडस्ट्री इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, चार टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के निर्माण व अपग्रेडेशन से अनुसंधान को नई गति मिलेगी। नेशनल डिजाइन इंस्टिट्यूट, 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में लैब्स की स्थापना तथा‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ हाई-पावर्ड कमेटी का गठन नई पीढ़ी को कौशल-संपन्न बनाकर हर क्षेत्र में अग्रणी भारत के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है।

बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। विकसित भारत एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा धोलावीरा सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने का निर्णय भारत की प्राचीन संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में बौद्ध सर्किट के निर्माण, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स तथा ओडिशा, कर्नाटक और केरल में टर्टल ट्रेल्स विकसित करने से इन क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और इको-टूरिज्म को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना से युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पर्यटन क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी। 

महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है यह बजट।  ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’  की शुरुआत का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बुनकरों, किसानों तथा हथकरघा उद्योग को नया संबल प्राप्त होगा। तटीय क्षेत्रों में कोकोनट प्रमोशन स्कीम से 3 करोड़ किसानों को लाभ, काजू-कोको के उत्पादन एवं निर्यात को बढ़ावा व चंदन संरक्षण का निर्णय यह दर्शाता है कि श्री मोदी किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पशु धन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का एक दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, वेटरनरी सेंटरों और ट्रेनिंग सेंटरों के विस्तार से पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।डेयरी  क्षेत्र के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी देने, 500 सरोवरों के विकास से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने जैसे निर्णय मोदी सरकार के किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

आपने कहा कि यह बजट युवा-केंद्रित और सुधार-प्रधान रोडमैप पेश करता है। युवाशक्ति फिस्कल डिसिप्लिन के साथ भारत के उज्जवल भविष्य के लिए रणनीतिक रूप से कैपिटल अलोकेशन और स्किल डिमांड ज्यादा नौकरियाँ, ज्यादा एक्सपोर्ट्स, और ज्यादा आधुनिक इंडस्ट्रीज समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसमें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है दिव्यांग जन कौशल योजना के तहत विभिन्न दिव्यांग वर्गों की आवश्यकताओं के अनुसार उद्योग-आधारित और अनुकूलित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिल सकें।दिव्यांग सहारा योजना के माध्यम से  सहयोग दिया जाएगा, जिससे सहायक

उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा, अनुसंधान एवं विकास  को प्रोत्साहन मिलेगा और AI तकनीक को जोड़कर गुणवत्ता एवं पहुंच को बेहतर बनाया जाएगा। बजट में PM दिव्याशा केंद्रों को सशक्त बनाने और आधुनिक, रिटेल-स्टाइल ‘तकनीकी की स्थापना का भी प्रस्ताव है, ताकि दिव्यांगजनों को सहायता एवं उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सकें।

यह बजट दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक सशक्त कदम है। सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की बात कही गई है, जो बेटियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने का महत्वपूर्ण कदम है। नारी शक्ति को सफलता की उड़ान हेतु खुला आसमान प्रदान किया जा रहा है। ताकि प्रतिभा को सम्मान मिले।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ