DRMS NEWS

DRMS NEWS

भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 27वें सोपान में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मैहर को एकतरफा अंदाज में पराजित करते हुए किया शानदार जीत दर्ज

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) पैराडाइज क्लब उमरिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 27वें सोपान में  05 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मैहर को एकतरफा अंदाज में पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। यह रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह से रोमांच और रोमक से भरा रहा, जिसमें जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मनोज श्रीवास्तव के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत सधी हुई रही, इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। तेज रन गति और सटीक स्ट्रोक प्ले की बदौलत जम्मू-कश्मीर की टीम ने मैहर के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। गेंदबाजों के भरसक प्रयास के बावजूद मैहर की टीम बड़े स्कोर को रोकने में सफल नहीं हो सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैहर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मैहर के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। परिणामस्वरूप मैहर की पूरी टीम 25.5 ओवर में मात्र 141 रन बनाकर सिमट गई। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिससे टीम लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब कार्तिक को दिया गया, जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन कर मैच का रुख पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की दर्शकों और आयोजकों ने जमकर सराहना की।

मैच के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजक पैराडाइज क्लब उमरिया की सराहनीय व्यवस्थाओं और अनुशासित आयोजन के चलते प्रतियोगिता लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है। सभी खेल प्रेमियों से अपील है कि वे इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद उठाएं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना को और मजबूत बनाएं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ