
drms news (मानपुर-उमरिया)। ग्राम पंचायत पतौर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणजनों की भारी भीड़ मैदान में उपस्थित रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। फाइनल मुकाबला मराई एवं पतौर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मराई की टीम ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही मैच रोमांचक रहा और दर्शकों को हर ओवर में रोमक देखने को मिला। मराई की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी का परिचय देते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बनाई, जबकि पाटौर की टीम ने अंत तक संघर्ष करते हुए खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। अंततः मराई की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।
मैच के दौरान अंपायरों ने निष्पक्ष एवं अनुशासित तरीके से अपनी भूमिका निभाई, वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नियमों का पालन करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। ग्रामीणजनों की लगातार तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता रहा।
समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत पाटौर एवं आयोजन समिति की सराहना की गई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ आपसी एकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ