
drms news (मानपुर-उमरिया)। उमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरौली के दशरथ घाट संगम नदी पहुंच मार्ग पुरातन दशरथ घाट संगम का कायाकल्प एवं ऐतिहासिक धर्मस्थली को पर्यटक पॉइंट बनाए जाने की पहल के तहत मानपुर से शहडोल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के संगम तक लगभग 3 किलोमीटर रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा निविदा आमंत्रित कर संबंधित रोड ठेकेदार को दे दी गई है। कार्य भी प्रारंभ हो गया है, किंतु निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार द्वारा जंगल की भूमि, जो की मानपुर वन परिक्षेत्र बीटीआर मझौली बीट अंतर्गत नदी के किनारे से जेसीबी द्वारा हजारों टाली मुरुम का अवैध उत्खनन करवाया गया है।
यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वनपरिक्षेत्र भूमि से अवैध रूप से खुदाई की गई मुरुम की स्वीकृति ना तो वन विभाग से ली गई और ना ही खनिज विभाग या राजस्व से स्वीकृत ली गई है। ठेकेदार मनमानी तौर पर प्रभावशाली व्यक्तियों के जेसीबी लगाकर हजारों ताली ट्रैक्टरों द्वारा रोड पर बिछवा दी गई है। नजदीकी ग्राम पंचायत एवं जनमानस के साथ ग्राम मझौली निवासी बालगोविंद यादव जनसमूह के साथ उक्त मार्ग पर पहुंचकर कार्य को रोका गया एवं विरोध किए जाने पर एवं संबंधित विभाग से शिकायत किए जाने की बात कहे जाने पर सुबह जेसीबी मालिक द्वारा ट्रैक्टरों सहित लापता हो गया।
गांव के लोगों का कहना है कि उक्त संगम मेले का रोड निर्माण समाज हित के साथ मध्य प्रदेश शासन का पर्यटक स्थल बनाए जाने का स्वागत है किंतु प्राकृतिक वनों एवं नाले नदियों का अस्तित्व खत्म कर सड़क निर्माण कार्य किया जाना गलत है उमरिया जिले की खनिज विभाग जिला दंडाधिकारी माननीय कलेक्टर महोदय एसडीम महोदय एवं तहसीलदार मानपुर से जनापेक्षा है की मौके पर जाकर कार्य को रोका जाए एवं सत्यता की जांच करवाई जाए ऐसी मांग जनमानस ने की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ