DRMS NEWS

DRMS NEWS

पलझा में भव्य तरीके से विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)संघ शताब्दी वर्ष को लेकर के विराट हिंदू सम्मेलन ग्राम पलझा में भव्य व  दिव्या तरीके से कलश यात्रा पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए बरदौहा शिव मंदिर स्थित प्रांगण में भव्य तरीके से हुआ कार्यक्रम संपन्न वही मात्र शक्तियों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित रहीं। कलश यात्रा में चुनार बनारस से ब्रह्मानंद महाराज का आगमन हुआ तथा महाकौशल प्रांत प्रमुख, अजय दास कि गरिमा मई उपस्थिति में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम हुआ।

केशव प्रसाद विश्वकर्मा (लाली) ने जानकारी में बताया कि इसी दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अच्छा सहयोग रहा है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह तथा प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कलश यात्रा कार्यक्रम में महिलाओं की अहम भूमिका रही तथा वही उद्बोधन में सभी लोगों ने अपना अपना अमूल्य वचन के माध्यम से सभी हिंदू भाइयों को जाति पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई सभी लोगों को जागरूक करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में ब्रह्मानंद महाराज चुनार बनारस, महाकौशल प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख अजय दास , विनय सिंह बेटू भैया, नागेंद्र जायसवाल, विकास श्रीवास्तव, भागवत द्विवेदी,  पवन गुप्ता, अतुल तिवारी, उत्तम सिंह, पुनीत शुक्ला, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा रंजीत कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, अजय, सुधीर विश्वकर्मा, कमला कुशवाहा, शिव प्रसाद कुशवाहा, विवेक पांडे सुमित पांडे, विद्यानंद पांडे, धीरेंद्र पांडे, राघवेंद्र प्रजापति, विवेक प्रजापति, शिव कुमार कुशवाहा, राम शखा कुशवाहा तथा भारी तादाद में नारी शक्ति व क्षेत्र से सभी वरिष्ठ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे सभी लोगों का सहयोग यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ