
drms news (जबलपुर)। नगर पालिका परिषद शहडोल के नगरीय क्षेत्र में संचालित सीवरेज लाइन निर्माण कार्य के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर धूल एवं मिट्टी का अत्यधिक जमाव हो गया है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा (डोली) एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी द्वारा जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह से भेंट कर शहर में उत्पन्न धूल की समस्या से अवगत कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया कि धूल की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक स्वीपिंग मशीन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, परंतु मशीन की उच्च लागत के कारण निकाय स्तर पर क्रय संभव नहीं हो पा रहा था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से ₹60 लाख (साठ लाख रुपये) की राशि स्वीपिंग मशीन क्रय हेतु स्वीकृत की गई है। स्वीपिंग मशीन उपलब्ध होने के पश्चात नगर की प्रमुख सड़कों पर नियमित यांत्रिक सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे धूल एवं मिट्टी की समस्या में कमी आएगी तथा स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मशीन क्रय की प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके। राशि स्वीकृत होने पर नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन एवं कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ