DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 25 फरवरी को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर ...


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (जबलपुर)प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 25 फरवरी 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से जमुई हेलीपैड शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:00 जमुई हैलीपैड आगमन होगा एवं प्रातः 11:05 बजे जमुई हेलीपैड से पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय नवलपुर (शहडोल) के लिए प्रस्थान करेंगे एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर 1:00 बजे धुरवार बालक आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे एवं धुरवार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे, दोपहर 1:50 बजे जमुई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:55 बजे जिला मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ