DRMS NEWS

DRMS NEWS

शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर के प्रभारी प्राचार्य अमरजीत द्विवेदी निलंबित, छात्राओं के विरोध के बाद कार्रवाई

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) शहडोल संभाग की आयुक्त श्रीमती सुरभि गुप्ता ने माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर के प्रभारी प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक अमरजीत द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत की गई है।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई कलेक्टर उमरिया धरणेंद्र कुमार जैन द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई, जिसमें अमरजीत द्विवेदी पर कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं एवं कर्मचारियों के साथ अनैतिक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सत्य प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

आपको विदित हो कि 20 फरवरी 2026 को लगभग 200 छात्राओं द्वारा सड़क पर प्रदर्शन किए जाने का वीडियो सामने आया था, जिसमें छात्राएं आक्रोशित दिखीं। जांच दल की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि छात्राएं प्रभारी प्राचार्य के व्यवहार से नाराज होकर आंदोलन कर रही थीं। छात्राओं ने प्राचार्य के अनुचित व्यवहार और रात्रि में छात्रावास में आने के आरोप लगाए।

निलंबन के बाद कलेक्टर उमरिया द्वारा अरनोद कुमार शुक्ला, प्रभारी प्राचार्य माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर उमरिया को आगामी आदेश तक मानपुर परिसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ