DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाना मानपुर में होली धुरेड़ी पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) होली धुरेड़ी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले द्वारा थाना परिसर मानपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर सुश्री हरनीत कौर कलसी ने की। बैठक में धुरेड़ी के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम सुश्री कलसी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नगर एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसकी पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। चंद्रग्रहण के कारण 3 तारीख को प्रस्तावित धुरेड़ी कार्यक्रम को सर्वसम्मति से 4 तारीख को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य विभाग एवं तहसीलदार को मिष्ठान दुकानों पर मिलावट की रोकथाम हेतु औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए। ड्रंक एंड ड्राइव पर नियंत्रण के लिए नगर के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर स्टॉपर लगाकर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे रात्रि 10 बजे तक सीमित ध्वनि में बजाने की अपील की गई। त्योहार के दौरान संपूर्ण नगर में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, नायब तहसीलदार सनत सिंह, रणमत सिंह, रामलाल पनिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, कनिष्ठ अभियंता संदीप सोनी, समाजसेवी शारदा प्रसाद गौतम, ओपी द्विवेदी, हरीश विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल, रोशनी सिंह, अरविंद चतुर्वेदी विकास गुप्ता, राहुल शुक्ला, बिहारी प्रजापति, असगर खान, शेख आशिक अहसान खान, पत्रकार खालिक अंसारी, आशुतोष त्रिपाठी, रामाभिलाष त्रिपाठी, त्रिवेणी द्विवेदी, बजरंग सोनी, राजू गुप्ता, कृष्णा उपाध्याय, रवि सेन, मनोज श्रीवास्तव, जय शर्मा, राम विनोद पटेल, दिवाकर मिश्रा, शंकर पटेल, राम भुवन गुप्ता, संतोष द्विवेदी, अजय सिंह, जमुना प्रसाद बैगा, सोनू मिश्रा सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ होली धुरेड़ी मनाने का संकल्प लिया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ