DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रदेश के चहुंमुखी विकाश हेतु कारगर साबित होगा बजट 2026, 30,900 KM सड़कें, गाँव-गाँव विकास की रफ्तार। 1,766 नए पुल, हर रास्ता सुरक्षित, हर सफ़र आसान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)बीते दिनों मध्य प्रदेश के  वित्तमंत्री ने मध्यप्रदेश की उन्नति हेतु कारगर बजट पेश किया था। समाज के हर वर्ग के उत्थान की दृष्टि से यह बजट निश्चित ही मील का पत्थर साबित  होगा। मध्य प्रदेश के इस बजट में विकास और जनकल्याण की अद्भुत झलक है। जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार तीसरी बार किसी भी प्रकार के टैक्स में वृद्धि न किये जाने का निर्णय भी अभिनंदनीय है।

नितिन मिश्रा संयोजक-सोशल मीडिया भाजपा मानपुर ने कहा कि विधानसभा सर्वसमावेशी बजट हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री का  हार्दिक आभार प्रदेश के सर्वांगीण उन्नति हेतु वजट में किये गए प्रावधान विकसित मध्य प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे। गाँव गरीब किसान विद्यार्थियों सहित सभी के हितों को समाहित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र का विकाश ही प्रदेश विकाश का कारक बनेगा। किसानों की उन्नति प्रदेश की प्रगति का आधार बनेगी। मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण विकाश कृषि एवं किसानों के विकाश हेतु सभी जतन कर रही है। 

कृषि एवं ग्रामीण विकाश हेतु महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश  तेजगति से विकास पथ पर गतिमान है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने किसानों की आय डबल करने अन्नदाताओं का जीवन इस्तर उन्नत बनाने हेतु हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। जिसके सकारात्मक परिणाम डबल इंजन सरकार की योजनाओं के फलस्वरूप मिल रहे है।

ग्रामीण भारत को विकास की रफ्तार  दी गई है ₹21,630 करोड़ की कनेक्टिविटी योजना सड़क, संपर्क और सुविधाओं से जुड़ा सशक्त भविष्य प्रदान किया जा रहा है। सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में आवागमन परिवहन हेतु शानदार सड़कों का निर्माण हो रहा है।  गाँव गाँव पक्की सड़के बन रही है। मुख्य मार्गो का विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण भारत की उन्नति से ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित हो रही है। शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ सहित तमाम महत्वपूर्ण  विषयो पर कार्य किये जा रहे है। 

प्रदेश सरकार प्रत्येक विकासखंड में ‘वृंदावन ग्राम’ की स्थापना तथा नगरीय क्षेत्रों में ‘गीता भवन’ निर्माण के संकल्प को चरणबद्ध रूप से साकार कर रही है। MPI आधारित बजट अब विकास का पैमाना सिर्फ़ आय नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सम्मानजनक जीवन। खर्च से आगे बढ़कर परिणाम पर फोकस।लक्ष्य साफ़ है, असली बदलाव, समग्र विकास का चिंतन है। संस्कृति संरक्षण और उत्कर्ष का कार्य  भी किया जा रहा है। आस्था का गौरव व्यवस्था की मजबूती  विकास की गति, सिंहस्थ महापर्व ₹13,851 करोड़ के ऐतिहासिक विकास कार्य,₹3,060 करोड़ का सशक्त बजटीय संकल्प किया गया है। भव्य आयोजन के साथ भविष्य की मजबूत नींव, यही है अभ्युदय मध्य प्रदेश की झलक।

श्री मिश्रा ने आगे बताया कि बजट 2026–27 में ₹10,428 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश, गाँव-गाँव रोज़गार, हर हाथ को हुनर से आय। अब रोज़गार सपना नहीं, अधिकार है। विकसित भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ आत्मनिर्भर गाँव, मजबूत मध्य प्रदेश के मिशन पर कार्य  किया जा रहा है। युवाओं को हुनर युक्त बनाया जाएगा रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे प्रतिभा का संरक्षण कर विकाश के पंख प्रदान करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। बजट 2026-27 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को बिजली बिल में राहत देने के लिए लगभग 19,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

किसानों की लागत घटाने मुनाफा बढ़ाने हेतु हम दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्पित है। सिंचाई परियोजनाओं और उनके संचालन के लिए 14,742 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इससे लाखों किसान लाभान्वित होंगे।  नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत 5 नदियों को जोड़ने का कार्य चल रहा है परियोजना पूर्ण होने पर अत्यंत महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा। सामान्य सेवाएँ, मजबूत शासन की रीढ़ है जिसमे 40,794 करोड़ का प्रावधान  कानून-व्यवस्था सुदृढ़, प्रशासन सशक्त और शासन पारदर्शी हेतु किया गया है। 

मजबूत सिस्टम, सुरक्षित प्रदेश, यही है विकास की असली ताकत। समृद्धि कृषि एवं खुशहाल किसानों के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था आवश्यक है, इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 373 सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन है, जिससे लाखों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। बजट 2026-27 में इनके लिए 14 हजार करोड़ से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ