
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ 28 फरवरी 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के अंतर्गत 21 फरवरी को कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य से कथा का शुभारंभ होगा। 22 फरवरी को परीक्षित प्रसंग एवं वराह अवतार, 23 फरवरी को ध्रुव चरित्र एवं नृसिंह अवतार का वर्णन किया जाएगा। 24 फरवरी को वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। 25 फरवरी को श्रीकृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन पूजा (छप्पन भोग) का विशेष कार्यक्रम रहेगा। 26 फरवरी को उद्धव गोपी संवाद एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग होगा। 27 फरवरी को श्री सुदामा चरित्र एवं भागवत तत्व उपदेश प्रस्तुत किया जाएगा तथा 28 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कथा वाचन पं. अनुज कृष्ण शास्त्री महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ