DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर के आदेश पर एरियर भुगतान, नगर पालिका कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)  जिले में प्रशासनिक संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए डॉ. केदार सिंह के आदेश पर नगर पालिका परिषद शहडोल के कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित एरियर (बकाया वेतन अंतर) की प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया है। यह कार्यवाही श्रीमती आशा भंडारी की विशेष पहल एवं सतत प्रयासों से संपन्न हुई।

नगर पालिका परिषद शहडोल में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एरियर भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में पूर्व में असंतोष की स्थिति भी निर्मित हुई थी। जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया गया था, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।

कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के पश्चात बकाया एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा करा दी गई। भुगतान की सूचना मिलते ही नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रसन्नता का वातावरण देखा गया। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल बताया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने कहा कि कर्मचारियों के हित सर्वोपरि हैं। शासन के निर्देशानुसार लंबित देयों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर वेतन एवं अन्य देय राशि उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिससे कर्मचारी पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ नगर हित में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस पहल से कर्मचारियों का मनोबल सुदृढ़ हुआ है तथा कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में सकारात्मक वृद्धि हुई है। नगर पालिका प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाता रहेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा की काम नहीं वेतन नहीं

नगर पालिका हमेशा कर्मचारीयों के हित में खड़ी रहेगी, लेकिन उन्हें शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग करना होगा, काम नहीं, वेतन नहीं की तर्ज पर कार्य करेंगे, जो कर्मचारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा और जो कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतेगा, शहर को सुंदर बनाने में सहयोग नहीं करेगा, उनके वेतन काटा जाएगा, सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा-

आशा जितेन्द्र भण्डारी सीएमओ नगर पालिका शहडोल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ