
drms news (शहडोल)। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 फरवरी 2026 को सब्जी मंडी गंज क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देशन में संपन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए 22 किलो 550 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ पॉलिथीन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों पर कुल ₹2800 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया तथा भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसका उपयोग पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को कपड़े एवं जूट के थैलों सहित अन्य पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिका प्रशासन ने दोहराया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगामी दिनों में और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
अभियान के दौरान एसआई अनिल महोबिया, भूपेश कोरे, संतोष लखेरा, दुर्गेश गुप्ता, आईसी टीम से गौरव एवं उनकी टीम, तथा फायर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ