DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गाय ने दिया बछड़े को जन्म, विवेक भट्ट ने की सराहना

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर परिसर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। प्रसव के दौरान गाय को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ और वेटरनरी टीम की सहायता से सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। स्टाफ की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते गाय और बछड़ा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद भी गाय के मालिक का कोई पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण नवजात बछड़े पर आवारा कुत्तों आदि से खतरे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि जिस किसी की भी यह गाय हो, वह तत्काल अस्पताल परिसर पहुंचकर गाय और बछड़े को सुरक्षित स्थान पर ले जाए।

इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए विवेक भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौ रक्षक सेवा संघ ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ एवं वेटरनरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि गाय और उसके बछड़े की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए जब तक कि मालिक का पता नहीं चल जाता। स्थानीय नागरिकों ने भी अस्पताल प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ