
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाली उमरार नदी और चंदिया की कथली नदी पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री बिफर पड़े, नगर के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक और समीक्षा के बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया, जिसको सुनकर वह हैरान भी हुए और मौके पर कलेक्टर को सीमांकन कराने के निर्देश दिए।
यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हालांकि मंत्री जी के निर्देश पर कब तक नदी की सीमा निर्धारित होती है यह कह पाना शायद संभव नहीं है। बता दें कि उमरार नदी कर्बला स्थान से लेकर घंघरी पुल तक का पाट पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं, यहां कोई भी रसूखदार अपनी जगह बताकर लोगों को जमीन बेच देता है और फिर वहां आलीशान बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाती है, ऐसा नहीं है कि इस मसले को मीडिया ने नहीं उठाया, परंतु राजनैतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के कारण कार्यवाही केवल देखने और पंचनामे तक ही सीमित रह जाती है। हाल में सांई कालोनी के पिछले हिस्से में सैकड़ों ट्रक मिट्टी उमरार नदी के एक किनारे को पाटकर उसमें प्लाटिंग करते हुए बेचा जा रहा।
अतिक्रमण को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री बिफर पड़े, नगर के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक और समीक्षा के बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया, जिसको सुनकर वह हैरान भी हुए और मौके पर कलेक्टर को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। हालांकि मंत्री जी के निर्देश पर कब तक नदी की सीमा निर्धारित होती है यह कह पाना शायद संभव नहीं है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आपको बता दें कि उमरार नदी कर्बला स्थान से लेकर घंघरी पुल तक का पाट पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं, यहां कोई भी रसूखदार अपनी जगह बताकर लोगों को जमीन बेच देता है और फिर वहां आलीशान बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाती है, ऐसा नहीं है कि इस मसले को मीडिया ने नहीं उठाया, परन्तु राजनैतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के कारण कार्यवाही केवल देखने और पंचनामे तक ही सीमित रह जाती है। हाल ही में सांई कालोनी के पिछले हिस्से में सैकड़ों ट्रक मिट्टी उमरार नदी के एक किनारे को पाटकर उसमें प्लाटिंग करते हुए बेचा जा रहा है, बकायदा रजिस्ट्री भी कराई जा रही है और राजस्व सहित जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णीय निद्रा में सोया हुआ है। बहरहाल प्रभारी मंत्री के नदी का सीमांकन कराने वाले निर्देश धरातल पर होगें या फिर उनका आदेश भी हवा में उछाल दिया जायेगा, जो कि आने वाला समय ही बतायेगा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ