DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर एसडीएम की कार्रवाईरू अवैध टपरे से 41 बोतल शराब जब्त, टपरा सील

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर अनुविभागीय अधिकारी हरनीत कौर कलसी ने प्रशासनिक दल के साथ ग्राम गडरिया टोला में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहे के टपरे एवं गुमटी को हटवाकर वहां से अवैध शराब की बोतलें जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान टपरे से कुल 41 बोतल शराब बरामद की गई, जिन्हें मौके पर अमरपुर चौकी प्रभारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम गडरिया टोला में लोहे का टपरा और गुमटी बनाकर अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही थी। मौके पर जांच के दौरान वहां अंडा, मांस, शराब की बोतलें तथा बीयर पाई गई। उक्त दुकान आशीष सोनी निवासी अमरपुर द्वारा संचालित की जा रही थी, जो कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित मिले।

प्रशासनिक दल ने कार्रवाई करते हुए टपरे से पका हुआ मांस, भोजन सामग्री, फ्रिज, गैस सिलेंडर सहित अन्य उपयोगी सामान को बाहर निकलवाया। साथ ही वहां अवैध रूप से लिए गए बिजली कनेक्शन को भी तत्काल हटाया गया। एसडीएम हरनीत कौर कलसी के निर्देश पर अवैध रूप से स्थापित टपरे को सील कर दिया गया तथा संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि आगामी आदेश तक उक्त टपरे को नहीं खोला जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ