
drms news (शहडोल)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय विधि महाविद्यालय शहडोल के सभागार में एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 'बढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति' तथा 'सहकार भारती' शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें जिले की महिला शक्तियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (कुटीर एवं ग्रामोद्योग) दिलीप जयसवाल, अध्यक्षता श्रीमती मनीषा सिंह (विधायिका ) जयसिंहनगर वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति मिश्रा (अध्यक्ष जिला पंचायत) ने शिरकत की। मंच पर श्रीमती सत्यभामा गुप्ता (पूर्व नपा अध्यक्ष), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बढ़ते कदम, डॉ. गोपाल निगम एडवोकेट/शपथ आयुक्त उच्च न्यायालय जबलपुर मध्यप्रदेश (प्रदेश अध्यक्ष), श्रीमती संगीता शुक्ला (प्रदेश महामंत्री) तथा श्रीमती किरण सिंह (जिलाध्यक्ष) भी मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्राम चोरमरी (ब्लॉक गोहपारू) की सांस्कृतिक टीम रही। सरदारी लाल कोल के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक शैला नृत्य, दुलदुल घोड़ी नृत्य और फाग की मनमोहक प्रस्तुति दी। मांदर और नगड़िया जैसे पुरातन वाद्य यंत्रों की थाप पर पूरी सभा झूम उठी, जिसने विंध्य की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।
न्यायाधीश पद पर चयनित बेटी का सम्मान
इस दौरान हमारे नगर की गौरव कुमारी ऋषिता अग्रवाल (सुपुत्री संदीप अग्रवाल) एवं शक्ति चतुर्वेदी पिता राजेश चतुर्वेदी को छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताया गया।
सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन
जिले के विभिन्न महिला संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम स्थान इनर व्हील क्लब शहडोल को एवं द्वितीय स्थान दिव्य मुस्कान क्लाब शहडोल तृतीय स्थान वैश्य महिला मण्डल शहडोल एवं चतुर्थ स्थान में विशेष बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सम्मानित संस्थाओं को गमले और फलदार, छायादार तथा पुष्पों के पौधों का वितरण किया गया।
राज्य मंत्री दिलीप जयसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। उन्होंने आजीविका मिशन, स्व-सहायता समूहों और लघु कुटीर उद्योगों के माध्यम से महिलाओं द्वारा किए जा रहे आर्थिक उन्नयन की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों सहित श्रीमती अनुराधा गुप्ता, निर्मला गुप्ता, शांति गुप्ता, अंजना गुप्ता, शोभा रत्नम, शुभदीप खरे और संजय श्रीवास्तव (एडवोकेट) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुरसरी मिश्रा द्वारा किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ