DRMS NEWS

DRMS NEWS

टूरिज्म विकास से विंध्य क्षेत्र में आयेंगी नई क्रान्ति-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में रेप्टाइल हाउस का किया लोकार्पण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी देश-प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां स्थापित किया गया नया रेप्टाइल हाउस वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महाराजा मार्तण्ड सिंह सफारी को मध्यम रूप के जू का स्वरूप देने का प्रयास किया जायेगा। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शनिवार को मैहर जिले के मुकुन्दपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी में स्थापित रेप्टाइल हाउस के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना गणेश सिंह ने की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर रेप्टाइल हाउस का लोकार्पण किया। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण कर वहां रखे गये विभिन्न प्रजातियों के सरीसृप वर्ग के वन्य प्राणियों को देखा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मुकुन्दपुर सफारी के सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिये गये है। भविष्य की योजना के तहत अतिरिक्त 100 हेक्टेयर क्षेत्र में इसका एक्स्टेंशन किया जायेगा। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट की स्थापना होने से विंध्य क्षेत्र के पर्यटन को गति मिलेगी। पर्यटन की दिशा में विंध्य क्षेत्र में एक नई क्रान्ति आयेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह रीवा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, नगर निगम रीवा के स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी एवं जू के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ